समंदर किनारे आ पहुंचा 100 किलों का कछुआ और फिर...
समंदर किनारे आ पहुंचा 100 किलों का कछुआ और फिर...
Share:

आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और फोटोज वायरल होते हैं जो हैरान कर जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो और कुछ तस्वीरें इस समय तेजी से वायरल हो रहे है। वैसे यह वीडियो और तस्वीरें एक कछुए की है। आप जानते ही होंगे कछुए की उम्र आम तौर पर सबसे ज्यादा होती है, लेकिन आज वायरल हो रहे एक वीडियो और कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कैसे कछुए प्लास्टिक के कारण दिक्कतें झेल रहे हैं।

यह फोटो रामेश्वरम का बताया जा रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक यहां के रमानाथपुरम जिले के मंडपम समुद्र में एक 100 किलो का कछुआ आ गया। मिली जानकारी के तहत वह समुद्रतट पर आकर फंस गया था और उसे देखने वालों के होश ही उड़ गए। बताया जा रहा है यह कछुआ पानी की लहरों से समुद्र के किनारे आ गया था और बड़ी कोशिशों के बाद भी वह वापस समंदर के अंदर नहीं जा पा रहा था। वहीं उसे देखकर वन विभाग के कर्मियों ने पहले उसे रेस्क्यू किया और उसके बाद उन्होंने उसे समंदर में भेजने का काम किया। इस बारे में बात करते हुए वन विभाग की टीम ने कहा 'वह आमतौर पर इस तरह के कछुओं को पानी में वापस भेजने का काम करते हैं। खासतौर पर जिनका वजन 100 किलो होता है।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि वजन के हिसाब से इन कछुओं की उम्र का भी अंदाजा लगाया जाता है। बीते दिनों जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे आप देख सकते हैं कि कैसे एक कछुए के गले में प्लास्टिक एक फंदे की तरह से अटक गया है। ऐसे में लोगों ने उसे बचा लिया और फिर से समंदर में छोड़ दिया।

10 साल की लड़की ने 1 घंटे से कम समय में बना डाले 33 व्यंजन

जमकर वायरल हो रहीं हैं सोने की पत्तियों के पेड़ की तस्वीर, आपने देखी क्या?

यहाँ हैं शिव भगवान का पारदर्शी शिवलिंग, पाना चाहते थे अंग्रेज भी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -