ISIS में भर्ती होने जा रहे थे दो भारतीय, रास्ते में ही पकड़ाए
ISIS में भर्ती होने जा रहे थे दो भारतीय, रास्ते में ही पकड़ाए
Share:

चेन्नई : पेरिस हमले के बाद भी ISIS में भर्ती की प्रक्रिया शुरु है। तमिलनाडु के दो युवक ISIS में भर्ती होने के लिए सीरिया जा रहे थे। वहाँ पहुँचने से पहले ही तुर्की एयरलाइन्स ने उन्हें वापस लौटा दिया है। ये दोनो युवक पहले से ही भारतीय खुफिया एजेंसियों की निगरानी में थे। दो हफ्ते पहले ही इन्हें सीरिया में ISIS से संपर्क करते पाया गया था। खुफिया विभाग ने बताया कि इन दोनो लड़को में से एक 23 वर्ष का है जो कि रोयापट्टा का रहने वाला है और बीकॉम से ग्रेजुएट है। दूसरा 22 वर्ष का है और उसे स्कूल से निकाला जा चुका है।

भारत वापस आए इन दोनो ने अधिकारियों को बताया कि कैसे ये ISIS में भर्ती के लिए आकर्षित हुए। कहा जा रहा है कि ये दोनो लंबे समय से इंटरनेट पर ISIS में भर्ती से संबंधित जानकारियाँ जुटाने में लगे थे। तभी इन्हें कुछ पता चला, इसके बाद ये दोनो बेंगलुरु से फ्लाइट लेकर दुबई पहुँच गए। वहाँ से दो हफ्ते पहले तुर्की जाने के दौरान इनकी अजीब हरकतों से इन पर संदेह हुआ, जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया। इनमें से एक ने अपने परजनों से यह कहा था कि वो नौकरी की तलाश में बेंगलुरु जा रहा है।

10 दिन पहले तुर्की से लौटे इन युवकों से खुफिया विभाग किसी अनजान जगह पर जाकर पूछताछ कर रहा है। इस व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया कि जाने से पहले उसे भरोसा था कि वो दुनिया पर राज करेगा और इसी बात पर वो काफी देर तक अड़ा रहा। इसके बाद जब उसके परिवार वालों को उसके सामने लाया गया तो उसने शर्म से अपनी गर्दन झुका ली।

हांलाकि दोनो को परिवार के हवाले कर दिया गया। लेकिन दोनो पर खुफिया विभाग अपनी नजर गड़ाए हुए है। गौरतलब है कि इससे पहले भी रिपोर्टो में इस बात का खुलासा हुआ है कि दक्षिण भारत से सबसे ज्यादा युवक ISIS की ओर आकर्षित हो रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -