शादी में जाने के लिए ट्राय करें ये सबसे अलग और खूबसूरत लहंगे
शादी में जाने के लिए ट्राय करें ये सबसे अलग और खूबसूरत लहंगे
Share:

हम सभी जानते हैं कि शादी या किसी खास फंक्शन के लिए अगर आप कुछ एथनिक आउटफिट चाहिए होता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो लहंगा कैरी कर सकती हैं। जी हाँ और आप अलग-अलग स्टाइल, डिजाइन और पैटर्न के लहंगे चुन सकती हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

शरारा कट लहंगा - आप चाहे तो शरारा कट लहंगा पहन सकती है क्योंकि यह इन दिनों काफी चलन में है। शरारा कट लहंगा एक एलिगेंट पलाजो है। जी हाँ और ये सिंपल से लेकर डिजाइनर तक कई तरह के शेप और डिजाइन में आता है। आप चाहे तो इसे कुर्ती या क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप ज्वैलरी पहन सकती हैं।

स्ट्रेट कट लहंगा - आप चाहे तो स्ट्रेट कट लहंगे को पहन सकती है। इसकी स्कर्ट लंबी और स्ट्रेट स्टाइल में होती है। ऐसे में आपके बॉडी का शेप चाहे जो भी हो ये लहंगा आप पर बहुत अच्छा लगेगा। 

जैकेट स्टाइल लहंगा - आप चाहे तो कुछ अलग दिखने के लिए लहंगे और ब्लाउज के साथ जैकेट कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक और पर्सनालिटी में चार चांद लगा देगा। आप इस लहंगे में खूबसूरत कढ़ाई वाले वर्क और बारीक डिटेलिंग के साथ एक लंबी लूज स्टाइल जैकेट पहन सकती है। 

साड़ी स्टाइल लहंगा - इस तरह का लहंगा साड़ी की तरह लगता है। हालाँकि इसमें लहंगा अलग होता है। इसके अलावा इसमें दुपट्टे की ड्रेपिंग साड़ी की तरह की जाती है। हालाँकि ये साड़ी और लहंगे दोनों का काम करती है।

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने यूक्रेन से लौटे छात्रों का स्वागत किया

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब ना करने से होती है ये गंभीर समस्या

इन गुणों के कारण ब्रेन के लिए पॉवर फूड है पिस्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -