ट्रम्प की जीत पर जावेद अख्तर ने दिया विवादित बयान
ट्रम्प की जीत पर जावेद अख्तर ने दिया विवादित बयान
Share:

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति के चुनाव का बेहद चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। इस नतीजे से बॉलीवुड के राइटर जावेद अख़्तर बिल्कुल ख़ुश नहीं हैं। बता दें, अमेरिका के प्रेसीडेंट चुनाव में डेमोक्रेटिक केंडिडेट हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर थी, जिसे ट्रंप ने जीत लिया है। कई लोगों को इस परिणाम की उम्मीद नहीं थी।

बॉलीवुड की बात की जाये तो ज़्यादातर सेलिब्रटीज़ ने हिलेरी क्लिंटन को बेहतर केंडिडेट माना था और उन्हें सपोर्ट भी किया था। ट्रंप की जीत पर पहली प्रतिक्रिया जावेद अख़्तर की आई है। जावेद ने ट्वीटर पर लिखा है- ''ट्रंप जैसा नेता हमारी दरिद्रता से जुड़ा होता है। वो हमें ये बताकर अपराधबोध से मुक्त रखता है कि तुम्हारे जैसे और भी कई लोग हैं।

हम इसी के लिए उसे पसंद करते हैं।'' ग़ौरतलब है कि बॉलीवुड में सलमान ख़ान, कबीर बेदी, मल्लिका शेरावत समेत कई सेलिब्रटीज़ ने हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -