भारत में छाया ट्रंप की ताजपोशी का उत्साह
भारत में छाया ट्रंप की ताजपोशी का उत्साह
Share:

नई दिल्ली : अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति के तौर पर 70 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप के निर्वाचित हो जाने के बाद भारत में उत्साह का माहौल है। भारत के ऐसे क्षेत्र जहां पर आतंकवाद का अधिक असर है वहां पर लोगों में उल्लास है। लोगों का मानना है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का असर भारत के लिए बेहद अच्छा होगा। कुछ देशों में जरूर मायूसी है लेकिन भारत जैसे देशों में उत्साह छा गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप, पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर लगाम लगा सकते हैं, जिससे भारत के खिलाफ चलने वाली आतंकी गतिविधियां पस्त हो सकती हैं। चीन को रोजगार परक नुकसान भी हो सकता है। चीन को जरूर आर्थिक नुकसान होगा लेकिन भारत को इससे लाभ होगा। गौरतलब है कि भारत मैक इन इंडिया प्रोजेक्ट को विदेशों में प्रचारित कर रहा है और बड़े पैमाने पर भारतीय मूल के लोग अमेरिका में हैं जिनमें कई लोग कारोबार से जुड़े हैं। पीएम मोदी ने अपनी पूर्व की अमेरिका यात्राओं में इन्हें मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट में निवेश के लिए निमंत्रित किया था।

दूसरी ओर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने अमेरिका में रोजगार के सृजन को लेकर है। ऐसे में वे भारत के साथ मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रि के लिए भागीदारी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप भारत के साथ अच्छे संबंध क्रिएट करेंगे। ट्रंप भारत का समर्थन कर एशिया में शक्ति का संतुलन परिवर्तित कर सकते हैं। वे चीन और पाकिस्तान को निशाने पर रख सकते हैं। गौरतलब है कि उन्हें मुस्लिमों का विरोधी माना जाता है। ऐसे में आतंकवाद को प्रेरित करने वाले पाकिस्तान को परेशानी हो सकती है तो दूसरी ओर आउट सोर्सिंग इंडस्ट्रिज़ को कुछ मुश्किल हो सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -