TRP घोटाला : मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार
TRP घोटाला : मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार
Share:

मुंबई: रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी के गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस ने उन्हें हाल ही में दर्ज किए गए टीआरपी हेराफेरी केस में गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इस मामले में उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले सीनियर पत्रकार और चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को भी मुंबई पुलिस ने एक पुराने केस में अरेस्ट किया था। हालांकि बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।

रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को भी इससे पहले कथित फर्जी TRP केस में अरेस्ट किया गया था। मजिस्ट्रेट ने घनश्यान सिंह को 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। विकास खानचंदानी की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस के अपराध शाखा  द्वारा 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुकी है। गौरतलब है कि TRP घोटाले का खुलासा पिछले महीने तब हुआ जब ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुछ चैनल टीआरपी के आंकड़ों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं।

महाराष्ट्र पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ 2018 के आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। महाराष्ट्र पुलिस ने अलीबाग की एक कोर्ट के सामने चार्जशीट दायर की गई थी। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी वकील की तरफ से बताया गया था कि पुलिस की चार्जशीट में अर्नब गोस्वामी के अतिरिक्त दो और लोग फिरोज शेख और नीतीश सारदा का नाम शामिल है।

इस्लामाबाद ने PAK में विपक्षी रैली के बीच समारोहों और प्रदर्शनों पर लगाया दो महीने का प्रतिबंध

2 किलोग्राम चंद्रमा चट्टानों के साथ चीनी अंतरिक्ष कैप्सूल पृथ्वी पर जल्द करेगा वापसी

चित्तौडग़ढ़ हादसे पर कमलनाथ ने जताया दुःख, शिवराज सरकार से की मुआवजे की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -