हथेली में त्रिशूल का निशान होता है लाभकारी

सामान्य रेखाएं तो हर किसी के हाथ में होती हैं लेकिन जानकारों के अनुसार हथेली पर किसी विशेष निशान की तरह जब रेखाएं मौजूद होती हैं तो वे पूर्व जन्मों में भगवान शिव और विष्णु की कृपा की ओर संकेत करती हैं. आइए जानते हैं उन विशेष निशानों के विषय में.

1-जिस व्यक्ति की हृदय रेखा के सिरे पर और गुरु पर्वत के पास त्रिशूल बनता है वह व्यक्ति समाज में बहुत मान-प्रतिष्ठा हासिल करता है. यह व्यक्ति बहुत गुणी और संस्कारी होता है. धन और भाग्य हमेशा इनके साथ रहता है.

2-सूर्य रेखा पर बना चिह्न सरकारी क्षेत्र में लाभ प्रदान दिलवाता है. यह मान-सम्मान और लाभ के साथ उच्च पदासीन भी बनाता है.

3-लेकिन अगर इस स्थिति में बने त्रिशूल के साथ कई अन्य छोटी-बड़ी रेखाएं निकल रही हों तो इसका परिणाम ठीक विपरीत होता है.

4-जिस तरह हाथ में बना त्रिशूल भगवान शिव का आशीर्वाद होता है वैसे ही अगर किसी व्यक्ति के हाथ में चक्र दिखाई देता है तो यह भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि दर्शाता है.

5-जिस व्यक्ति की दसों अंगुलियों पर चक्र बने होते हैं उस व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. प्राचीन काल में ऐसा माना जाता था कि ऐसा व्यक्ति महान राजा बनता है, वह चक्रवर्ती सम्राट होता है.

पहने हकीक की माला

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -