जारी हुई Tripura TET 2019 की एग्जाम डेट, यहाँ से डाउनलोड करें एग्जाम फॉर्म
जारी हुई Tripura TET 2019 की एग्जाम डेट, यहाँ से डाउनलोड करें एग्जाम फॉर्म
Share:

अगरतला: Tripura TET 2019 Exam Dates मतलब त्रिपुरा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की तारीख जारी हो चुकी है। शिक्षक भर्ती बोर्ड त्रिपुरा की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर 2019 और 26 अक्टूबर 2019 को राज्य के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। त्रिपुरा टीइटी 2019 परीक्षा को दो पेपरों में विभाजित किया गया है। 

इसमें पहला पेपर 20 अक्टूबर और दूसरा पेपर 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसका पहला पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं में बतौर शिक्षक काम करना चाहते हैं। वहीं दूसरा पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के शिक्षक के तौर पर काम करना चाहते हैं। त्रिपुरा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2019 के लिए पेपर करने का वक़्त ढाई घंटे तय किया गया है। यह परीक्षा 12 बजकर 30 मिनट से 3 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। इस का एडमिट कार्ड 21 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट www.trb.tripura.gov.in पर जारी किए जा रहे हैं जहां से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

त्रिपुरा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के पहले पेपर में चाइल्ड डेवलपमेंट से संबंधित 30 प्रश्न, लैंग्वेज (अंग्रेजी) से सबंधित 30 प्रश्न, लैंग्वेज बंगाली से जुड़े 30 प्रश्न, गणित के 30 प्रश्न, इनवायरमेंटल स्टडीज के 30 प्रश्न कुल मिलाकर 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके दूसरे पेपर में चाइल्ड डेवलपमेंट के 30 प्रश्न, लैंग्वेज (अंग्रेजी) के प्रश्न, लैंग्वेज (बंगाली) के प्रश्न, गणित के 60 प्रश्न कुल मिलाकर 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ममता बनर्जी का ट्वीट, कहा- देश में लागू है 'सुपर इमरजेंसी'

मंदी का असरः इस फेमस मोटर कंपनी ने बंद किया उत्पादन

रेलवे उतरेगी शेयर बाजार में, नवरात्रि के दौरान लॉन्च होगा आईआरसीटीसी का आईपीओ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -