त्रिपुरा में तालाब में गिरी बस, 6 की मौत
त्रिपुरा में तालाब में गिरी बस, 6 की मौत
Share:

बेलोनिया : त्रिपुरा के बेलोनिया में बुधवार को एक बस पुल से नीचे तालाब में गिर गई है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जब कि 20 लोग घायल हो गए है। मरने वालों में 4 महिलाएं भी है। मौके पर पहुंचे त्रिपुरा पुलिस के प्रवक्ता उत्तम भौमिक ने बताया कि यह बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

बस अगरतल्ला से दक्षिणी त्रिपुरा जिले के मुख्यालय बेलोनिया जा रही थी। तभी बस का अगला पहिया टूट गया और बस पुल के नीचे तालाब में जा गिरी। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ का हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -