चुनावी बैठक से लौट रहे 4 भाजपा नेताओं की सड़क हादसे में हुई मौत, 8 हुए घायल
चुनावी बैठक से लौट रहे 4 भाजपा नेताओं की सड़क हादसे में हुई मौत, 8 हुए घायल
Share:

अगरतला: देश में अभी इस समय चुनाव का दौर चला रहा है तथा इसी के चलते सियासत में हलचल बनी हुई है। वही इस बीच एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है, दरअसल दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती शहर में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं समेत कम से कम चार बीजेपी नेताओं की मौत हो गई है तथा आठ अन्य चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी खबर दी है। 

वही पुलिस अफसरों ने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला एवं एक पुरूष मैक्सी ट्रक में सवार होकर अपने घरों को जा रहे थे। तभी अचानक कंट्रोल खो देने से गाड़ी पलट गई। शुक्रवार रात को चेलागंग में हुई इस दुर्घटना में चार स्थानीय बीजेपी नेताओं की मौत हो गई। साथ ही गंभीर तौर चोटिल हुए आठ बीजेपी कार्यकर्ताओं को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 

मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) तथा गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं संग 6 अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के सिलसिले में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लेने के पश्चात् नतून बाजार में अपने घर लौट रहे थे। सीएम विप्लब कुमार देब तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने घटना पर अपना शोक जाहिर किया है।

श्रीलंका को इस महीने मिलेगी रूसी टीके की 20,000 खुराक

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाएगी हमारी सरकार: सीएम योगी

दिल्ली में बढ़ रही गर्मी की मार, 38 डिग्री पहुंचेगा तापमान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -