अलीगढ़ में दर्ज हुआ तीन तालक का मामला, पीड़िता बोली- जेठ करता था छेड़खानी
अलीगढ़ में दर्ज हुआ तीन तालक का मामला, पीड़िता बोली- जेठ करता था छेड़खानी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दहेज की मांग न पूरी किए जाने पर एक महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। अलीगढ़ के दिल्ली गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके पति ने इसलिए तीन तलाक बोल कर घर से बाहर कर दिया क्योंकि उसने उसके मुंह मांगा दहेज नहीं दिया था। महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने उसके साथ छेड़खानी भी की जिसकी शिकायत उसने पुलिस थाने में लिखवाई है।

महिला की शिकायत पर पति और जेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह महिला हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय शिकायत लिखवाने के लिए पहुंची थी। महिला का निकाह 6 महीने पहले ही हुआ था। पीड़िता के परिवार वालों ने निकाह के समय 5 लाख रुपये का दहेज भी दिया था। इसके बाद भी ससुराल वालों की तरफ से बार-बार दहेज की मांग की जा रही थी जिसके चलते महिला में विरोध किया तो उसे तीन तलाक दे दिया गया और उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया।  महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ छेड़खानी भी की गई।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह देहरादून में भी दहेज के लिए महिला को तीन तलाक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में एक नवविवाहिता को तीन तलाक दे दिया गया था। इतना ही नहीं मामला इतना बढ़ गया कि ससुराल वालों ने तेल डालकर नवविवाहिता को आग लगा दी थी। फिलहॉल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

बिहार: रंगदारी ना देने के कारण डॉक्टर पर दागी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कपड़े बदल रहीं थीं छात्राएं तो देख रहा था मदरसा टीचर और फिर...

बच्ची संग रेप कर दांतों से काटे उसके अंग और फिर पटककर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -