महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को किया अगवा करने का प्रयास
महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को किया अगवा करने का प्रयास
Share:

जबलपुर/ब्यूरो।  प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने सावन के अंतिम सोमवार को काशी स्थित ज्ञानवापी में जलाभिषेक करने का ऐलान किया था। लेकिन उन्हें ज्ञानवापी महादेव को जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं मिली है। किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को अगवा करने की कोशिश की गई है। उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। ज्ञानवापी महादेव को जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने विश्वेश्वर महादेव में जलाभिषेक किया हैं।

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने सावन के अंतिम सोमवार को काशी स्थित ज्ञानवापी में जलाभिषेक करने का ऐलान किया था। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा था कि 8 अगस्त सावन माह के आखिरी सोमवार को हम काशी विश्वेश्वर महादेव ज्ञानवापी में जाकर महादेव का जलाभिषेक करने जाएंगी। चाहे उसके लिए हमारी जान भी क्यों ना चली जाए। हम पीछे नहीं हटेंगे। महादेव का जलाभिषेक करके ही रहेंगे।

प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे अगवा करने कोशिश की गई है। अगवा करके रांची ले जाने की कोशिश थी। सावन के आखिरी सोमवार को जाभिषेक करने गई थी। लेकिन यूपी सरकार से अनुमति नहीं मिली। 4 अगस्त को जबलपुर से नर्मदा जल लेकर रवाना हुईं थी। कल रात में ही वाराणसी पहुंची हैं। जहां उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई। हिमांगी सखी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वाराणसी में अपहरण, बदतमीजी और हरासमेंट की शिकायत दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेहद जर्जर हालत में है पुष्कर स्थित दुनिया का एकमात्र 'ब्रह्मा' मंदिर, ASI भी नहीं ले रहा सुध

केवल रक्षाबंधन पर ही खुलते हैं इस अद्भुत मंदिर के कपाट, जानिए परंपरा

विधायक ने की ऐसी मांग, जिले में मची हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -