तिलावद मंडल मे निकली तिरंगा यात्रा
तिलावद मंडल मे निकली तिरंगा यात्रा
Share:

शाजापुर ब्यूरो। तिलावद मंडल मे रविवार को मंडल के सभी ग्रामो मे ग्राम तिलावद से होकर विशाल तिरंगा  यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का प्रारंभ भारत माता व तिरंगा झंडा की पुजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे जयप्रकाश परमार खंड संयोजक स्वराज अमृत महोत्सव, अभय जी विश्वकर्मा खंड प्रचारक शुजालपुर खंड, अजय जी दिक्षित, चंद्रपाल जी परमार, उपस्थित रहे।

ग्राम तिलावद के चतुर्भुज तोमर पुर्व जिला पंचायत सदस्य,लक्ष्मीनारायण  चौधरी पुर्व सरपंच महोदय, राजेश चंद्रवंशी,राकेश सिसोदिया,नंदलाल  कलमोदिया,अशोक  फौजदार मंडल कार्यवाह, संतोष धनगर प्रचार प्रमुख तिलावद मंडल,धर्मेंद्र चौधरी उपखंड शारीरिक प्रमुख, राजेश परमार,सुनील  वर्मा,विजेंद्र परमार,कमलसिंह परमार,ज्ञानसिंह दांगी, धर्मेन्द्र परमार,दिपक चौहान,ओम परमार,लोकेंद्रसिंह चौहान जिला पंचायत उपाध्यक्ष,जीवन ठाकुर जनपद सदस्य,मयंक विश्वकर्मा शाखा प्रमुख,व युवा साथीयों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा मंडल के ग्राम हराजखेडा-बावडीखेडा-रोलाखेडी-अलिसरिया-खेजडिया-बिशनखेडा के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।

सभी गाँवों में तिरंगा ध्वज की पुजन की गई,व पुष्प वर्षा की गई। सभी ग्रामवासियों ने बडे उत्साह के साथ आजादी के अमृत महोत्सव को बडे हर्षोल्लास से मनाया।  व अतिथियों द्वारा तिलावद, रोलाखेडी, खेजडिया व बिशनखेडा मे  उद्बोधन दिया गया व अमृत महोत्सव के बारे विस्तार से बताया गया। जिसमें वक्ताओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के बारे विस्तार से बताया गया तथा कहा गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने घरो पर तिरंगा फहराना है व देश की आज़ादी मे अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानीयों को याद करते हुए हमे यह कार्यक्रम सफल बनाना है।यह वर्ष आजादी का 75 वाँ वर्ष है जो कि संपुर्ण भारत में आजादी का अमृत महोत्सव के रुप मे प्रत्येक भारतीय को मनाना है सबको प्रेरित करना। इसी के साथ ग्राम बिशनखेडा मे भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हर घर तिरंगा: उत्‍तराखंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा

सरकारी अस्पताल में आधी रात मनाया गया जन्मदिन, बर्थडे बॉय को दे दनादन मारे बेल्ट

खाटूश्याम जी मंदिर में मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -