जामा मस्जिद पर लहराया गया तिरंगा, मुस्लिमों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
जामा मस्जिद पर लहराया गया तिरंगा, मुस्लिमों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
Share:

पुणे: भारत में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लहराया जा रहा है। इस मौके पर साईंबाबा की नगरी शिरडी में जामा मस्जिद पर तिरंगा लहराकर शिरडी नगरी के मुस्लिम लड़कों ने इंकलाब जिंदाबाद के साथ भारत माता की जय का नारा लगवाया। शिरडी के जामा मस्जिद के सामने मुस्लिम लड़के तिरंगा लेकर खड़े रहे। 

शिरडी के मुस्लिम लड़कों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। इसी को लेकर शिरडी के ग्रामवासियों ने फैसला किया है कि हर घर तिरंगा की भांति हर मंदिर, हर मस्जिद पर तिरंगा लगाएंगे। आज हम सभी ने शिरडी के जामा मस्जिद पर झंडा फहराया। शिरडी नगरपरिषद के मुख्याधिकारी काकासाहेब डोईफोड़े ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पना से देश भर में हर घर तिरंगा एवं स्वराज्य महोत्सव यह दो नई चीजें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिरडी सर्वधसर्मसम्भाव का शहर है। इसी मौके पर आज जामा मस्जिद पर तिरंगा लहराया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी बान है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है। आज से हर घर तिरंगा अभियान आरम्भ हो रहा है। आप भी गर्व से अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगायें। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति एवं बलिदान का प्रतीक भी है।

NDA को लग सकता है एक और बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह

'CM योगी को बम से उड़ा देंगे..', यूपी के सीएम को फिर मिली हत्या की धमकी

जम्मू कश्मीर: LG मनोज सिन्हा ने बांटे राष्ट्रीय ध्वज, शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -