13 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा तिरंगा अभियान
13 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा तिरंगा अभियान
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। आने वाले 15 अगस्त पर आज़ादी के 75 वर्ष पुरे हो रहे है जिसके चलते इस वर्ष आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है आपको बता दे की अमृत महोत्सव के निमित केंद्र सरकार द्वारा  विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।  जिसका नाम हर घर तिरंगा अभियान नाम दिया है आपको बता दे की इस अभियान में शासन प्रशासन और सभी राज्यों की सरकार बाद चढ़ कर हिस्सा ले रही है इसके अलावा लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त प्रात: 9 बजे से प्रारम्भ होगा, सभी घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराया जायेगा।

उज्जैन में भी हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा। सुबह 9 बजे शहर के प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जायेगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रात: 9 बजे अपने-अपने कार्यालय में एकत्रित होकर झंडा फहरायें। 

सिंहस्थ मेला कार्यालय में संभागायुक्त संदीप यादव द्वारा एवं विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन पर कलेक्टर आशीष सिंह एवं सभी जिला अधिकारियों द्वारा प्रात: 9 बजे झंडा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। कलेक्टर ने जिले के सभी रहवासियों से अपील की है कि वे प्रात: 9 बजे अपने-अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं निजी कार्यालयों पर एकत्रित होकर राष्ट्रीय ध्वज फहरायें।

गाय के साथ हुई ऐसी क्रूरता कि पढ़कर फट जाएगा कलेजा

'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा...', जाँच में जुटी पुलिस

300 करोड़ की लागत से बना डैम टूटने की कगार पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -