शहीद सिपाही को दी अंतिम विदाई
शहीद सिपाही को दी अंतिम विदाई
Share:

संभल : एलओसी पर दुश्मन का सामना करते हुए शहीद हुए सिपाही सुदीश कुमार को राजौरी में राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। सैनिक के काॅफिन पर सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र समर्पित किए। सीमा पर लोगों की रक्षा करते हुए वीर जवान सुदीश कुमार ने अंतिम सांसें लीं। मिली जानकारी के अनुसार राजौरी में सेना की 25 वीं डिवीजन में शाम के समय 16 वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके शर्मा की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

अंतिम संस्कार हेतु शहीद जवान का शव पैतृक गांव संभल पहुंचा, यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही सुदीश की उम्र बहुत ही कम थी, वे 24 वर्ष के थे। उनका जन्म उत्तरप्रदेश के संभल जिले में हुआ था। सेना के वीर सिपाही के परिवार में उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी और चार माह का एक बच्चा है।

सुदीश 2013 में सेना में दाखिल हुए थे। उनके गांव में इस बात पर गर्व था कि वे सेना में थे। दरअसल उनके गांव से सेना में भर्ती होने वाले सुदीश अकेले थे। ग्रामीणों ने उनकी अमरता के नारे लगाए और कहा कि उनका जीवन प्रेरणा देने वाला है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -