'बुर्ज खलीफा' पर छाये शाहरुख खान, मिला स्पेशल बर्थ-डे गिफ्ट
'बुर्ज खलीफा' पर छाये शाहरुख खान, मिला स्पेशल बर्थ-डे गिफ्ट
Share:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) का बीते 2 नवंबर को जन्मदिन था। उन्होंने अपना 56वां जन्मदिन मनाया। वहीं इस दौरान उन्हें हर तरफ से बहुत सी शुभकामनाएं मिली। केवल यही नहीं बल्कि फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया। वैसे शाहरुख के जन्मदिन का सेलिब्रेशन केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया।

जी हाँ, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशन कर दिया गया। दुबई ने शाहरुख़ को बुर्ज खलीफा के जरिए बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। आप देख सकते हैं इस खास मौके की एक खास फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद अभिनेता के फैंस बेहद खुश हैं। आप देख सकते हैं सामने आई बुर्ज खलीफा की तस्वीर में शाहरुख खान की फोटो के साथ 'वी लव यू' लिखा है जो साफ़ दिख रहा है।

आपको हम यह भी बता दें कि शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ अलीबाग वाले फार्महाउस में मनाया। वैसे यह पहली बार नहीं था जब 'बुर्ज खलीफा' के जरिए शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई मिली हैं। बल्कि बीते 2 साल से दुबई में शाहरुख के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कभी उनका नाम तो कभी उनकी फोटो को शेयर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जा रही है।

सलमान ने खास ट्वीट कर शाहरुख़ को दी जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन पर 2 सेकंड के लिए फैंस के बीच आए शाहरुख खान! वायरल हुआ वीडियो

एक फकीर के कारण चमकी थी शाहरुख खान की किस्मत, आज तक 'बाबा' की तलाश कर रहे है किंग खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -