सफर के दौरान खाने पर न हो ज्यादा खर्च, फ्री में मिलेगा इन जगहों में खाना
सफर के दौरान खाने पर न हो ज्यादा खर्च, फ्री में मिलेगा इन जगहों में खाना
Share:

सफर के दौरान खानपान पर होने वाला खर्च भी बहुत ज्यादा होता है। जरा सोचिए ऐसी जगहों पर फ्री खाना खाने के साथ आप खुशियों का भी भरपूर मजा उठा सकती हैं। फ्री में खाना खिलाने से गरीब लोगों की गुजर-बसर चल जाती है, साथ ही मुश्किल में फंसे यात्रियों को भी सुविधा हो जाती है। 

तिरुपति में मिलता है स्वादिष्ट खाना: तिरुपति मंदिर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को मुफ्त में भोजन कराया जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन की व्यवस्था के लिए अपनी तरफ से मदद करते हैं, जबकि बदले में वे किसी और चीज की कामना नहीं करते। माना जाता है कि कुछ पाने की इच्छा के बिना किया गया दान सर्वोत्तम होता है।   

 

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दुनियाभर से लोग घूमने आते हैं। सिखों के इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर आमतौर पर रोजाना 1 लाख से ज्यादा लोग फ्री में खाना खाते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु और सैलानी स्वर्ण पॉजिटिविटी फील करने के साथ-साथ टेस्टी खाने का भी आनंद लेते हैं। 

'एक्सचेंज ओवर कॉफी' में किताबों के बदले खाना :  दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में फ्री खाने का अलग कॉन्सेप्ट देखने को मिलता है। यहां किताबों के बदले फूड एक्सचेंज किया जा सकता है। इस जगह को XCO के नाम से भी जाना जाता है। गौरतलब है कि यह जगह बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यहां हमेशा रौनक बनी रहती है। आप यहां के मेन्यू में से अपनी पसंद के अनुसार डिशेज चुनकर बदले में किताबें डोनेट कर सकती हैं।

पप्पडावाडा के 'ट्री ऑफ गुडनेस' से मिटती है जरूरतमंदों की भूख : कोच्चि में जिन लोगों को पेटभर खाना नहीं मिल पाता, उनके लिए 'ट्री ऑफ गुडनेस' एक बड़ा सहारा है। दरअसल यहां एक रेस्ट्रॉन्ट है, जिसके बाहर जरूरतमंदों के खाने के लिए एक फ्रिज रखा है। इस फ्रिज का नाम है 'ट्री ऑफ गुडनेस'। नीलू पॉलिन ने इस काम की शुरुआत की थी। उनके रेस्टोरेंट में जो भी खाना बच जाता है, वह इस फ्रिज में रख दिया जाता है। नीलू ने कोच्चि के रहने वालों से भी गुजारिश करती हैं कि वे यहां अतिरिक्त खाना रख दें। जरूरतमंदों को यहां भरपेट खाना मिल जाता है।

साल के अंत में फॅमिली वेकेशन का है प्लान तो यादगार बनाने जरूर जाए ये डेस्टिनेशन

मुंबई घूमने का है प्लान तो इन जगहों में जरूर करे विजिट...

नई ईयर पार्टी का बना रहे है प्लान तो ये होंगे बेस्ट स्थान , जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -