कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, 7 की मौत, 10 घायल
कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, 7 की मौत, 10 घायल
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार (25 सितम्बर) की रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, वहीं 10 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में चालक सहित 17 लोग सवार थे। रात लगभग 8:45 बजे टेंपो ट्रैवलर गिलोरी पास से घियागी की ओर जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर का कंट्रोल हटा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (SP) गुरुदेव शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की है।

SP ने बताया है कि हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों इकठ्ठा हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने सातों शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, घायलों में से 5 को कुल्लू के जोनल अस्पताल में और 5 को बंजर के अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। वाहन में सवार लोगों में 4 IIT BHU वाराणसी के स्टूडेंट भी बताए जा रहे हैं। IIT प्रशासन के मुताबिक, घायलों में कानपुर की निवासी निष्ठा बोदानी (30), राजस्थान जयपुर निवासी लक्ष्य सिंह (21) और हरियाणा फरीदाबाद निवासी ईशान गुप्ता (23) शामिल हैं। ये सभी IIT BHU में चौथे वर्ष के छात्र हैं।

लक्ष्य सिंह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था, जबकि निष्ठा और ईशान केमिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं। वहीं, IIT के प्रोफेसर और कर्मचारी भी जख्मी छात्रों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। IIT प्रशासन ने बताया कि हादसे की सूचना देर से मिली, क्योंकि छात्रों के मोबाइल भी खड्डे में गिरने के दौरान गुम हो गए थे।

दुनियाभर में बज रहा 'भारत' का डंका, विकसित देश भी कर रहे मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच मधुसूदन मिस्त्री की तबियत बिगड़ी, नामांकन प्रक्रिया पर लगा ब्रेक

'जेलों में ठूंसा, केश काट डाले..', अफगानिस्तान से भारत आए सिख भाइयों ने गिनाए तालिबानी अत्याचार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -