चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुई किन्नर गुलशन बिंदु
चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुई किन्नर गुलशन बिंदु
Share:

अयोध्या: 2019 लोकसभा चुनाव में वोटिंग शुरू होने से पहले ही फैजाबाद लोकसभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन को करारा झटका लगा है। गत नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट से अयोध्या नगर निगम के महापौर का चुनाव लड़ने वाली किन्नर गुलशन बिंदु ने साइकिल की सवारी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व फैजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ. निर्मल खत्री की उपस्थिति में गुलशन बिंदु किन्नर ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है और अब वह फैजाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल खत्री का चुनाव प्रचार करेंगी।

आज से दिल्ली में बीजेपी करेगी विजय संकल्प सभा का आयोजन

किन्नर गुलशन बिंदु ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2014 में विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था और बड़ी संख्या पर सपा बसपा कांग्रेस और भाजपा के मत काटे थे, जिसके बाद से किन्नर गुलशन बिंदु सपा के लिए कार्य कर रही थीं, किन्तु लोक सभा चुनाव से पहले किन्नर गुलशन बिंदु ने सपा से किनारा कर लिया है।

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने काटा टिकट, तो 'शत्रु' ने ट्विटर पर जमकर निकाली भड़ास

समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता किन्नर गुलशन बिंदु ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेरणा और फैजाबाद से कांग्रेसी प्रत्याशी निर्मल खत्री की सादगी को देखकर वे कांग्रेस में शामिल हुई हैं और अब वे पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी, जिससे फैजाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को विजय श्री हासिल हो।

खबरें और भी:-

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट, इन्हे मिला टिकिट

आज से लोकसभा चुनावों में प्रचार की शुरुआत करेंगे योगी आदित्यनाथ, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव: परेश रावल नहीं लड़ेंगे चुनाव, लेकिन पार्टी के लिए करते रहेंगे काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -