हरियाणा के कईं जिलों में चिकित्सा अधिकारियों के तबादले
हरियाणा के कईं जिलों में चिकित्सा अधिकारियों के तबादले
Share:

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6 सिविल सर्जन एवं 6 प्रधान चिकित्सा अधिकारियों (पीएमओ) के ट्रान्सफर के आदेश जारी किए हैं. पदोन्नति के उपरांत यह ट्रांसफर दिया गया है.

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के विभिन्न जिलों के इन 12 चिकित्सा अधिकारियों में से 10 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सिविल सर्जन रैंक पर पदोन्नति दी गई है. इनमें से डॉ. कुलदीप सिंह को पदोन्नत कर सिविल सर्जन यमुनानगर लगाया गया है. साथ ही डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सिविल सर्जन मेवात, डॉ. इन्द्रजीत धनखड़ को सिविल सर्जन नारनौल, डॉ. अश्वनि कुमार को पदोन्नति पर सिविल सर्जन पंचकूला, डॉ. जितेन्द्र सिंह को पदोन्नत कर सिविल सर्जन हिसार तथा डॉ. कृष्ण कुमार को सिविल सर्जन रेवाड़ी लगाया गया है.

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पदोन्नति कर डॉ. डी एन बागड़ी को पीएमओ भिवानी, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा को पदोन्नति उपरान्त पीएमओ गुरूग्राम, डॉ. संजीव त्रेहन को पदोन्नति पर पीएमओ पंचकूला, डॉ. पीयुष कुमार को पदोन्नति पर पीएमओ करनाल, डॉ. सुखबीर सिंह को पदोन्नति पर पीएमओ फरीदाबाद तथा डॉ. मुकेश कुमार को पदोन्नति उपरान्त कैथल के नागरिक अस्पताल में पीएमओ नियुक्त किया गया है. इसके अलावा डॉ. अनिल कुमार बिरला को स्टेट बैक्टीरियोलॉजिस्ट करनाल लगाया गया है.

मेडिकल छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को बनाया बंधक

कांग्रेसी नेता पर 5000 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

70 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -