शामली के अपर कलेक्टर को बनाया बस्ती मण्डल का अपर आयुक्त, वैश्य को दी गोरखपुर के विश्वविद्यालय में पदस्थापना
शामली के अपर कलेक्टर को बनाया बस्ती मण्डल का अपर आयुक्त, वैश्य को दी गोरखपुर के विश्वविद्यालय में पदस्थापना
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में जहां बड़े पैमाने पर आपराधिक वारदातें हो रही हैं वहीं कई अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं इन अधिकारियों में भरत जी पाण्डेय जो कि शामली के अपर कलेक्टर हैं उन्हें बस्ती मण्डल का अपर आयुक्त बनाया गया है। दूसरी ओर राम भरत तिवारी को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ का अपर कलेक्टर रामपुर पदस्थ किया गया है। शत्रोहन वैश्य को अपर कलेक्टर रायबरेली के स्थान पर कुलसचिव दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर बनाया गया है।

दूसरी ओर सतीश कुमार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर के पद से मुरादाबाद मण्डल का अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है। नीरज शुक्ला को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग का विशेष सचिव पदस्थ किया गया है।

अपर आयुक्त वाणिज्य कर लखनऊ रघुवीर को विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तरप्रदेश नियुक्त किया गया है। राज्य में करीब 222 वरिष्ठ अधिकारीयों के स्थानांतरण हुए हैं कुछ को नए पद मिले हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर भी बदलाव हुए हैं इन पदों पर शत्रोहन वैश्य कुल सचिव दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

सराहनपुर जातीय हिंसा : दलित परिवारों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

CM योगी से मिलना है तो नहा धोकर और पाउडर लगाकर आए

राहुल गाँधी को नहीं मिली इजाजत सहारनपुर दौरे की

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -