किन्नरों ने किया विवाद, कार का कांच फोड़ा

गुड़गांव : दिल्ली के समीप गुड़गांव में दो किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे का कारण कारों की टक्कर था। टक्कर लगने के बाद वाहन चालक और किन्नरों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि किन्नरों ने एक कार के शीशे बैट और डंडे से ही तोड़ दिए।

मिली जानकारी के अनुसार एमजी रोड़ पर रात करीब 1 बजे बार और पब से भीड़ बाहर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार की टक्कर हो गई। कार में सवार युवक द्वारा वाहन के चालक को आगे चलने को कहा ।

इसी दौरान वाहन चालक और किन्नर में विवाद हो गया। कार चालक प्रिंस का कहना था कि किन्नरों ने उसकी कार का काच ही तोड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर महिला पुलिस पहुंची। इसके बाद भी किन्नर नहीं रूके और उन्होंने हंगामा कर दिया। ऐसे में सड़क पर भीड़ जमा हो गई। ऐसे में किन्नर अपने वाहन में बैठक वहां से फरार हो गए। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -