गुजरात में दर्दनाक हादसा, अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे 12 यात्रियों को कार ने रौंदा, 6 की मौत
गुजरात में दर्दनाक हादसा, अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे 12 यात्रियों को कार ने रौंदा, 6 की मौत
Share:

अहमदबाद: गुजरात से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने 12 पैदल चलने वाले यात्रियों को रौंद डाला। इनमें से छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनमें से अधिकतर यात्री पंचमहल जिले के कालोल के निवासी थे और अंबाजी दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और जख्मी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसा कितना गंभीर था, इसका अंदाजा कार की स्थिति को देखकर ही लगाया जा सकता है। कार की आगे की बॉडी पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी है। गुजरात का अंबाजी मंदिर शक्ति, भक्ति और आस्था का संगम कहा जाता है। इस मंदिर में लाखों की तादाद में देश और विदेश से श्रद्धालु देवी मां के लिए आते हैं।  

बता दें कि इससे पहले रक्षाबंधन के दिन आणंद जिले में भीषण दुर्घटना हुई थी। यहां सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। घटना का शिकार हुए लोग रक्षाबंधन मनाकर वापस आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा आणंद जिले के सोजित्रा तहसील के डाली गाव के निकट हुआ। यहां कार, ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इन वाहनों के बीच हुई भीषण इतनी तेज थी कि छह लोगों की जान चली गई। इनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल जाते वक़्त दम तोड़ दिया। 

कर्नाटक: 14 दिन की हिरासत में भेजे गए श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी, यौन शोषण का मामला

UKSSSC पेपर लीक मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, आयोग का सचिव सस्पेंड

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -