टोल प्लाज़ा पर लगा जाम, राहत के लिए लेने लगे 500 के नोट
टोल प्लाज़ा पर लगा जाम, राहत के लिए लेने लगे 500 के नोट
Share:

गुड़गांव : केंद्र सरकार द्वारा 500 व 1000 रूपए के नोट्स को बंद किए जाने के बाद बाजारों में हड़कंप मच गया है। हालात ये हैं कि लोग देर शाम से ही पैट्रोल पंप्स पर, लोगों का हुजूम उमड़ा तो दूसरी ओर जलपान गृहों पर भी लोग 500 रूपए के नोट चलाते नज़र आए। जिनकी जेब से 500 के नोट निकलकर दुकानदार को चले गए उन्होंने राहत की सांस ली और माना कि चलो भई बला टली अब तो यह दुकानदार की परेशानी है।

कुछ लोग भिक्षावृत्ती करने वालों से विवाद करते नज़र आए। भिक्षावृत्ती करने वाले भी नोट मिलने और उसे बैंक में बदलने का इंतजार करते रहे। तो दूसरी ओर विभिन्न क्षेत्रों के टोल टैक्स नाकों पर वाहनों की कतार लगी रही। दिल्ली, गुड़गांव टोल प्लाजा को तो टोल फ्री कर दिया गया। यहां एक घंटे की अवधि के लिए टोल वेज को टोल फ्री कर दिया गया।

टोल टैक्स पर जाम लग गया। इस दौरान गुड़गांव टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया गया है। इस तरह के निर्णय से टोल प्लाज़ा पर वाहनों के जमावड़े को कुछ कम किया जा सकेगा। दूसरी ओर मुंबई-बांद्रा सीलिंक रोड़ पर टोल बूथ में जाम लग गया था, जिसे खोलने के लिए टोल प्लाज़ा पर 500 रूपए के नोट लिए गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -