उत्तराखंड में चिंताजनक हालात, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसे दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के पर्यटक
उत्तराखंड में चिंताजनक हालात, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसे दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के पर्यटक
Share:

देहरादून: 2 दिन से हो रही सर्वाधिक वर्षा के चलते जनजीवन प्रभावित हो चुका है। कुमाऊं में सफर करने पहुंचे पर्यटक आधे मार्ग में फंस गए है। इसमें हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई प्रदेशों के पर्यटक सम्मिलित हैं। सभी पर्यटकों के फ़ोन बंद हो गए हैं। परिजन बेचैन हैं। कहीं से उन्हें मोबाइल से सूचना नहीं प्राप्त हो पा रही है। 18 अक्टूबर की रात को अल्मोड़ा, रानीखेत से हल्द्वानी की ओर से पर्यटक लौट रहे थे। भारी वर्षा व भूस्खलन के संकट को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को कैंची धाम के आसपास रिजार्ट में ठहरा दिया गया। जिससे किसी प्रकार का संकट न हो। मंगलवार सभी पहाड़ी रास्तों पर मलबा आ गया है। रास्ते बंद हो चुके हैं। इसके कारण पर्यटक फंस गए हैं। बिजली न होने के कारण फ़ोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते परिजनों से संपर्क कट चुका है। चंडीगढ़ निवासी राजीव का कहना है कि स्वजनों से प्रातः से संपर्क नहीं हो सका है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इस रास्ते पर किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई है।

जिला नैनीताल में प्रभावित मार्ग:-
1- नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग मड-हाउस ज्योलीकोट के समीप मुख्य मार्ग ढह जाने से यातायात पूर्ण तौर पर बाधित।
2- नैनीताल से भवाली मार्ग पाइंस के समीप मलवा आने से बाधित।
3- नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग नारायण नगर के समीप मलवा आने बंद।
4- रामनगर से अल्मोड़ा मार्ग धनगढ़ी रामनगर नाले में पानी के उफान की वजह से अवरुद्ध है।
5- भवाली से अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से अवरुद्ध है।
6- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल ढहने से बंद है।
7- काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग शेरनाला में पानी के तेज बहाव की वजह से बंद है।
8- रामगढ़ से मुक्तेश्वर मार्ग मलवा आने से बंद है।
9- भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के समीप मलवा आने से बंद है।
10- भीमताल से काठगोदाम मार्ग सलडी के पास मलवा आने से बंद है।
11- रूसी बाईपास के पास मलवा आने से रूसी बाईपास सुखाताल की तरफ रास्ता अवरुद्ध है।

लखीमपुर हिंसा: यूपी पुलिस ने 4 और आरोपितों को पकड़ा, अब तक कुल 10 गिरफ्तार

20 से 23 अक्टूबर तक होगी इंडिया स्किल्स 2021 क्षेत्रीय प्रतियोगिता, मुख्य अतिथि होगी उपमुख्यमंत्री

जल्द आएंगी पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त, 31 अक्टूबर तक जरूर कर लें ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -