शिमला में हुई बर्फ़बारी से खिलने लगे पर्यटकों के चेहरे, वही दूसरी तरफ जनजीवन अस्त-व्यस्त
शिमला में हुई बर्फ़बारी से खिलने लगे पर्यटकों के चेहरे, वही दूसरी तरफ जनजीवन अस्त-व्यस्त
Share:

शिमला : प्रदेश में रात को अचानक बर्फ गिरती देख पर्यटक खुशी से झूमने लगे। हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली में बीती रात को फिर से बर्फबारी हुई। बर्फ को देख पर्यटक मालरोड पर एकत्रित होकर झूमने लगे। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। हिमपात से घाटी में करीब 60 सड़कों के बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।   

यूपी के बाद अब मध्यप्रदेश में बना, गायों को लेकर यह नियम

जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।  पर्यटक बर्फ के साथ सेल्फी खिंचवाते दिखे। इसके अलावा रोहतांग में 30, सोलंगनाला व जलोड़ी दर्रा में 15-15 सेंटीमीटर बर्फ होने की सूचना है। हिमपात से घाटी में करीब 60 सड़कों के बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। 

शाओमी ने घटाई 4 फ़ोन की कीमतें, जल्द से जल्द उठाएं फायदा

अब साफ होगा मौसम 

जानकारी के लिए बता दें हिमपात से प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। कई इलाकों में बिजली-पानी गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश भर में चार नेशनल हाईवे समेत करीब 300 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। 16 जनवरी को बारिश-बर्फबारी और उसके बाद फिर धूप खिली रहने के आसार हैं।

फ़ोन की कीमत 16,000 रु, साथ में 3000 रु की यह खास चीज बिलकुल मुफ्त

लद्दाख में लगेगा दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन वाला सोलर प्लांट

बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए तीन अपराधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -