200 करोड़ के क्लब में हुई टोटल धमाल की एंट्री
200 करोड़ के क्लब में हुई टोटल धमाल की एंट्री
Share:

मुंबई : बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' ने ओवरसीज मिलाकर ग्रास 200 करोड़ की कमाई कर ली है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म टोटल धमाल, धमाल संस्करण की तीसरी कड़ी है। टोटल धमाल में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभायी है। यह फिल्म 22 फरवरी को प्रदर्शित हुयी थी। 

वरुण धवन ने कान के नीचे बनवाया इतना खास टैटू, आखिर क्या है राज?

ऐसा रहा अब तक का फिल्म का सफर 

जानकारी के अनुसार फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में करीब 95 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ओवरसीज मिलाकर ग्रास 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस फिल्म के आंकड़े शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आंकड़े शेयर करते हुए पोस्ट किया कि फिल्म ने इंडिया में 167.54 करोड़ की कमाई और ओवरसीज में 43.32 करोड़ की कमाई की है जिसे मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

सारा-कार्तिक की फोटो हुई वायरल, हाथों में हाथ लिए आये नज़र

लगातार बना रहे है रिकॉर्ड 

जानकारी के लिए बता दें बॉक्स ऑफ़िस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ा जड़ा है। इससे पहले रेड और गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में जा चुकी हैं। टोटल धमाल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री फ़िल्म का शुरू से हिस्सा रहे हैं, जबकि अजय, अनिल, माधुरी तीसरी किस्त में जोड़े गये हैं।

पीएम मोदी ने बॉलीवुड सितारों से मांगी मदद, की ये गुज़ारिश

दीपिका से शादी के बाद रणवीर ने कहा- 'अब अच्छा बच्चा बन गया हूं...'

निक प्रियंका की लाइफ में आया नया मेंबर, ये रखा है नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -