पंजाब में बवंडर ने मचाई भारी तबाही, 50 घरों की छत उड़ीं, पेड़ गिरे
पंजाब में बवंडर ने मचाई भारी तबाही, 50 घरों की छत उड़ीं, पेड़ गिरे
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के फाजिल्का जिले में शुक्रवार (24 मार्च) को कुछ ऐसा मंजर देखने को मिला, कि लोग हैरान हो गए। यहां के खुईयां सरवर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव बकैनवाला में बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। यहां बवंडर ने करीब 50 घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई लोग मलबे में दब गए हैं। उन्हें ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया। मलबे में दबने वालों की शिनाख्त रतन सिंह, सोहन सिंह, बिमला रानी और महिंदर सिंह के रूप में की गई है। यह सभी लोग अबोहर के सरकारी अस्पताल  में इलाजरत हैं।

वहीं किन्नू के बाग उखड़ गए। कई जगह दीवारों में भी दरार आ गई है। बवंडर से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी नुकसान की समीक्षा करने के लिए गांव पहुंचे थे। गांव के सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया है कि बवंडर से 50 घरों को क्षति पहुंची है। ज्यादातर घरों की छत उखड़ गई हैं। घरों में खड़े पेड़ गिरने से मकानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं कई लोग मलबे में दब गए। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर अस्पताल में एडमिट करवाया गया। 

लाभ सिंह मिस्त्री के पालतू पशु भी मलबे में दबकर जख्मी हुए हैं। बड़ी तादाद में पेड़ गिरने से सड़कों पर यातायात ठप हो गया। पता चलते ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने गांव में पहुंच कर राहत और बचाव कार्य आरम्भ किया। जवानों ने बवंडर में गिरे पेड़ों को काटकर रास्ता बहाल करवाया। इसी तरह से किन्नू के बागों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 

3 बार सुप्रीम कोर्ट में 'माफ़ी' मांग चुके हैं राहुल गांधी, राहत भी मिली, लेकिन इस बार क्या हुआ ?

CM ममता पर कार्टून शेयर किया तो बर्बाद हो गए 11 साल! राहुल मामले के बीच 'प्रोफेसर' की कहानी वायरल

भारत में फिर डराने लगी कोरोना की रफ़्तार, बीते 24 घंटों में सामने आए इतने नए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -