खौफनाक वीडियो: 80KM की स्पीड से आया मौत का बवंडर, उड़ने लगे पेड़ और टूटी छतें
खौफनाक वीडियो: 80KM की स्पीड से आया मौत का बवंडर, उड़ने लगे पेड़ और टूटी छतें
Share:

आप सभी ने आज तक कई बवंडर देखे होंगे लेकिन जिस बवंडर का वीडियो आज हम दिखाने जा रहे हैं वह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यह खौफनाक तस्वीरें और वीडियो(नीचे) जर्मन के शहर पैडरबॉर्न( German city Paderborn) में शुक्रवार को आए बवंडर का है। मिली जानकारी के तहत यहां एक ऐसा बवंडर(tornado) आया, जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है 50 किमी/ घंटे की स्पीड से आए इस बवंडर ने पेड़ और छतों को उड़ा दिया।

इस बवंडर में मीलों तक चीजें उड़ती देखी गईं। वहीं पैडरबोर्न पुलिस का कहना है कि ट्विस्टर(twister) यानी हवा के चक्रवात ने शहर के पश्चिम से पूर्व तक विनाश ला दिया। इस बवंडर की चपेट में आकर 50 लोग घायल हुए और इनमें 10 गंभीर हैं। इस मामले में पुलिस ने कहा कि कुछ रास्तों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं पुलिस अधिकारी बवंडर के दौरान निवासियों से घर के अंदर रहने की अपील करते देखे गए। आप सभी को बता दें कि पैडरबोर्न फ्रैंकफर्ट से लगभग तीन घंटे की दूरी पर उत्तर में है। वहीं बवंडर से अनगिनत घरों की छतें उड़ गईं। इसके अलावा पेड़ उखड़ गए और कारें पलट गईं।

आप सभी को बता दें कि जर्मन मौसम विज्ञान सेवाओं ने बीते शुक्रवार के लिए तूफान की चेतावनी दी थी और कुछ स्थानों पर 130 किमी / घंटा (80 मील प्रति घंटे) तक की आंधी की भविष्यवाणी की थी। वहीं यूरोपियन स्टॉर्म फोरकास्ट एक्सपेरिमेंट(European Storm Forecast Experiment) का कहना है कि बीते शुक्रवार को भीषण तूफान के लिए उत्तरी जर्मनी का अधिकांश हिस्सा खतरे के स्तर 3(3 में से 3) के तहत था। इस मामले में टीम ने कहा कि यह स्तर गंभीर से अत्यंत भीषण हवा के झोंके, बड़े ओले, बवंडर और भारी बारिश की आशंका का संकेत देता है।

वहीं सीएनएन के मौसम विज्ञानी टेलर वार्ड के मुताबिक शुक्रवार को कई अन्य बवंडर रिपोर्ट किए गए। इनमें एक जर्मनी सीमा के नजदीक नीदरलैंड में, जबकि तीन जर्मनी में थे।

बेशकीमती फूलदान को किसी काम का नहीं समझते थे घरवाले, अब बिका 11 करोड़ 53 लाख में

Video: पूजा में नहीं आए पंडित जी तो Alexa ने भजन गाकर पूरी की रस्म

Video: कड़कड़ाती धुप में खड़ी बुलेट से अचानक निकलने लगा धुंआ और कुछ ही देर में।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -