ये थे साल 2020 के टॉप ट्वीट्स, विराट से लेकर सुपरस्टार विजय तक हैं शामिल
ये थे साल 2020 के टॉप ट्वीट्स, विराट से लेकर सुपरस्टार विजय तक हैं शामिल
Share:

ट्विटर इंडिया ने हाल ही में इस साल के टॉप ट्वीट्स के बारे में बता डाला है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक और साथ ही उनकी फिल्में भी शामिल हुईं हैं। इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन जैसे सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स मौजूद हैं जो इस साल सबसे अधिक टॉप पर रहे हैं। अब बात करें फिल्मों की तो सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा', दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' समेत अन्य फिल्में शामिल भी साल 2020 में ट्रेंड ट्वीट में रहीं हैं।

आपको याद हो तो बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह रजपूत की मौत ने देशभर में कोहराम मचाया था। अब इस घटना को काफी समय हो गए हैं लेकिन अब भी इससे जुड़े ट्वीट्स चर्चा में रहते हैं। वैसे इसके अलावा हॉलीवुड के मशहूर एक्टर चैडविक बोसमैन के निधन की खबर भी देश और दुनियाभर में काफी चर्चा में रही थी। इसी के साथ अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की भी साल 2020 की सबसे बड़ी खबर बनी थी। उनके ट्वीट को साल 2020 में सबसे ज्यादा कोट किया हुआ ट्वीट कहा गया है।

वैसे उनके बाद विराट कोहली का एक ट्वीट साल 2020 में सबसे अधिक चर्चाओं में रहा जिसे सबसे अधिक लाइक मिले हैं। जी दरअसल यह वह ट्वीट था जिसमे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि वो जनवरी, 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं। विराट के अलावा एक्टर विजय की सेल्फी फोटो 2020 की सबसे ज्यादा रीट्वीट गई तस्वीर बन गई है। अब बात करें बॉलीवुड मूवीज की तो 'दिल बेचारा' साल 2020 में सबसे अधिक बार चर्चाओं में रही। वहीं इसके बाद फिल्म 'छपाक' को दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर अजय देवगन की देशभक्ति फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' रही।

धर्मेंद्र देओल को इस तरह सनी और बॉबी ने दी जन्मदिन की बधाई

पियाजियो ने लॉन्च किया डीजल कार्गो एप 'एक्स्ट्रा' का नया संस्करण

अली गोनी से प्यार करती हैं जैस्मिन भसीन, खुद किया कबूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -