2 से लेकर 13 लाख तक के बैग लेकर चलती हैं यह मशहूर अभिनेत्रियां, आपको खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन
2 से लेकर 13 लाख तक के बैग लेकर चलती हैं यह मशहूर अभिनेत्रियां, आपको खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन
Share:

बॉलीवुड में जितनी अदाकाराएं हैं उतने ही महंगे उनके शौक है। करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, सोनम कपूर। यह सभी ऐसी अदाकाराएं हैं जिनके महंगे-महंगे शौक के बारे में जानने के बाद सभी के होश उड़ जाते हैं। सभी अदाकराएँ अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में बसी हुईं हैं। फिल्मों में काम कर आज सभी करोड़ों की मालकिन हैं। वैसे इसी के कारण यह अभिनेत्रियां करोड़ों के शौक भी रखती हैं। इनके बैग से लेकर इनके लिपस्टिक तक की कीमत होश उड़ा देने वाली होती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन अभिनेत्रियों के सबसे महंगे बैग के बारे में जिनके बारे में सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए। दिखने में यह बैग एकदम आम होते हैं लेकिन इनकी कीमत आसमान छूती है। इन बैग्स की कीमत ऐसी रही कि सुनने के बाद लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। 


करीना कपूर खान का 13 लाख का बैग - बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लेकर अपने ड्रेसिंग सेंस तक के लिए मशहूर होने वाली करीना को आप सभी ने कई बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। करीना बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर से भी मशहूर हैं। फेविकोल से गाने में करीना का सबसे ग्लैमरस अंदाज दिखाई दिया था। वैसे इस समय करीना दूसरे बच्चे की माँ बनी हैं। उन्होंने आज ही दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वैसे आज हम बताने जा रहे हैं करीना के बैग के बारे में। एक बार वह इस काले रंग के बैग के साथ नजर आईं थीं। यह बैग Hermes Birkin Epsom ब्रांड का है और इसकी कीमत 13 लाख रुपए है। इस बैग की कीमत सुनकर आपका भी मुंह खुला रह गया होगा। वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान नजर आने वाले हैं।

करिश्मा कपूर का 2 लाख का बैग- बॉलीवुड में कई सुपरहिट फ़िल्में दे चुकीं करिश्मा कपूर को तो आप सभी जानते ही होंगे। करिश्मा ने राजा हिन्दुस्तानी, दिल तो पागल है, कुली नंबर 1, राजा बाबू, हीरो नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। करिश्मा अपने समय की खूबसूरत और सुपरहिट अदाकारा रहीं हैं। आज के समय में वह अपने बच्चों के साथ रहती हैं क्योंकि उनका उनके पति से तलाक हो चुका है। वैसे करिश्मा के भी काफी महंगे-महंगे शौक हैं। बीते समय में उन्हें पिता रणधीर कपूर की ब्रर्थडे पार्टी में देखा गया था जहाँ वह 2 लाख के बैग के साथ नजर आईं थीं। यह एक स्लिंग बैग था।

दीपिका पादुकोण का 2,78,902 रुपए का बैग- दीपिका को कौन नहीं जानता। पद्मावती के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। वह अब तक पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, छपाक, ओम शान्ति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फ़िल्में दे चुकीं हैं। अपनी इन्ही फिल्मों के चलते आज दीपिका सुपरहिट अदाकारा बन चुकीं हैं। दीपिका के आज के समय में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैंस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या देखकर आप उनकी फैन फॉलोविंग का अंदाजा लगा सकते हैं। वैसे दीपिका को केवल एक बार नहीं बल्कि हर बार महंगे बैग्स के साथ देखा गया है। वह एक बार 2,78,902 रुपये के बैग में नजर आ चुकीं हैं जो उन्होंने Bottega Veneta से लिया था। इसके अलावा एक बार वह 2,47,517 रुपए के बैग में नजर आ चुकीं हैं जो Louis Vuitton के ONTHEGO जीएम मोनोग्राम एम्परिन्टे बैग है। इसी के साथ वह एक बार 2,26,838 रुपये के बैग में नजर आईं थीं जो ब्राउन बैग FENDI कंपनी का है। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही दीपिका फिल्म 83 में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह यानी अपने पति संग नजर आने वाली हैं। 


आलिया भट्ट का 5,15,102 रुपए का बैग- आलिया बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री कही जाती हैं। आलिया ने अपनी क्यूटनेस से लाखों दिलों को अपने नाम किया है। वह आज के समय में लड़कों के दिलों की धड़कन बन चुकीं हैं। वैसे आलिया ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' फिल्म से की थी। इस फिल्म के बाद आपने उन्हें राजी, कलंक, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गली बॉय, डिअर जिंदगी, हाईवे, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां जैसी फिल्मों में देखा होगा। इन सभी फिल्मों में काम कर आज आलिया बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकीं हैं। वैसे आलिया जितनी महंगी अदाकारा हैं उतने ही महंगे उनके शौक हैं। आलिया एक बार 5,15,102 रुपए के बैग में नजर आ चुकीं हैं। वह Chanel (शिनैल) बैग लेकर निकली थीं और उनके इसी बैग की कीमत 5,15,102 रुपए रही। यह बैग लाल रंग का है जो आप देख सकते हैं। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही आलिया ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। वहीं इस फिल्म में नजर आएँगे उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर। इन दोनों के अलावा फिल्म में अमिताभ, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाले हैं।


प्रियंका चोपड़ा का 8,24,877 रुपये का बैग - प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अदाकारा जिनके जलवे केवल बॉलीवुड तक सिमित नहीं हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने रुतबे से सभी को दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा लक्जरी लाइफ जीती हैं। उनके महंगे शौक के बारे में जानने के बाद तो किसी के भी होश उड़ सकते हैं। प्रियंका ने आज तक जितने भी बैग्स लिए हैं उनकी कीमत 50 हज़ार से कम नहीं रही है। वैसे उनके सबसे महंगे बैग के बारे में बात करें तो वह 8,24,877 रुपये का है जिसे आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। यह बैग डिजाइनर Karl Lagerfeld द्वारा डिजाइन किया गया हैं और दिखने में किसी हीरे जैसा चमक रहा है। यह एक ग्लास पर्स है जिसे गैसोलीन कैन शेप दिया गया है। आप देख सकते हैं इसमें गोल्डन चेन और बॉटम में रोज गोल्ड मेटल लगाया गया है। वैसे वाकई में यह बैग दिखने में भी बड़ा कूल है। प्रियंका के बारे में बात करें तो वह अब हॉलीवुड में धमाल मचा रहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अंदाज, फैशन, बाजीराव मस्तानी, कृष, मेरी कॉम, गुंडे, दोस्ताना, बर्फी, मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में काम कर सभी का दिल जीता। अब आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो जल्द ही प्रियंका The Matrix 4 में दिखाई देने वाली हैं।


सोनम कपूर का 3,63,189.73 रुपये का बैग- बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर होने वाली सोनम कपूर भी महंगे शौक रखने वाली अदाकारा हैं। उनके ड्रेस, शूज, सैंडल्स से लेकर बैग तक सब कुछ बड़े ही महंगे होते हैं। सोनम के करियर के बारे में बात करें तो वह पहली बार फिल्म सांवरिया में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और सलमान खान थे। वैसे इस फिल्म के बाद सोनम को आप सभी ने वीरे दी वेडिंग, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो, पैडमैन, खूबसूरत, संजू, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जैसी फिल्मों में देखा होगा। सोनम अपनी शादी के दौरान भी खूब सुर्ख़ियों में रहीं थीं। फिलहाल हम आपको दिखाने जा रहे हैं सोनम कपूर का सबसे महँगा बैग। जी हाँ, तस्वीर में जो बैग नजर आ रहा है इस बैग की कीमत 3,63,189.73 रुपये है। सोनम का यह बैग Bottega Veneta ब्रांड का है। वैसे सोनम के इस बैग ने काफी समय तक वाहवाही लूटी थी। काम के बारे में बात करें तो आप जल्द ही सोनम को 'ब्लाइंड' फिल्म में देखने वाले हैं।

खैर इन सभी बैग्स की कीमत देखकर यह कहा जा सकता है कि अगर हमे इन्हे खरीदना हो तो हमे या तो लोन लेना पड़ेगा या फिर अपने दोस्त की किडनी को बेचना पड़ेगा..!

जब इस मशहूर अदाकारा ने रेखा को कहा था- 'मर्दों को ऐसे संकेत देती थी कि जैसे।।।'

आज तक नहीं सुलझा साजिद की पत्नी दिव्या की मौत का रहस्य, क्या धर्म बदलने के कारण हुई थी मौत?

क्या आप जानते हैं गौतम बुद्ध के सिर पर एकत्र हुए 108 घोंघो का रहस्य?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -