सुबह की शुरुआत 10 बड़ी ख़बरों के साथ
सुबह की शुरुआत 10 बड़ी ख़बरों के साथ
Share:

कैगडास सैनटलार मेरकेजी में हुआ रुसी राजदूत पर जानलेवा हमला : मृत्यु

नई दिल्ली : रूस के राजदूत आंद्रे कार्लोव की सोमवार को तुर्की की राजधानी में गोली मारकर हत्या कर दी गई. आंद्रे कार्लोव तुर्की की राजधानी में स्थित कैगडास सैनटलार मेरकेजी में एक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए हुए थे.

करूण नायर के तिहरे शतक से टीम इंडिया ने भी रचा इतिहास, बनाये 759 /7

चेन्नई। चेन्नई में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम क्रिकेट मैच में भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने यहां रिकार्डतोड़ 759 को निजी स्कोर बनाया है।

अब एक बार ही 5000 रुपए से अधिक के पुराने नोट जमा करवा सकेंगे लोग

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नोटबंदी के नियम में लगभग हर दिन कुछ न कुछ बदलाव किए जा रहे हैं जिससे लोगों को सुविधा हो सके। ऐसे में यह जानकारी सामने आई है कि नोटबंदी के बाद वित्त मंत्रालय ने बैंक खातों में पुराने नोट जमा करने की सीमा तय कर दी है।

बम धमाकों के दोषी भटकल को सजा ए मौत

हैदराबाद :  सोमवार को तेलंगना की एक अदालत ने आतंकी यासीन भटकल और अन्य चार लोगों को सजा ए मौत देने का ऐलान किया है। कोर्ट ने कहा है कि भटकल तथा उसके साथियों ने जो कृत्य किया, वह कभी भी क्षम्य नहीं हो सकता है, इसलिये इन्हें फांसी दे दी जाये।

टाटा से आर-पार के मूड़ में साइरस मिस्त्री

नई दिल्ली :  टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अब रतन टाटा से आर-पार लड़ाई के मूड़ में है। ताजा घटनाक्रम में सोमवार को मिस्त्री ने न केवल टाटा समूह की 6 कंपनियों से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है वहीं उन्होंने यह भी कह दिया है कि वे अपनी लड़ाई को बड़े स्तर पर ले जाने से पीछे नही हटेंगे।

मोदी की पत्नी बोली-उन्होंने नोटबंदी का अच्छा काम किया

कोटा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने कहा है कि उन्होंने अर्थात मोदी ने नोटबंदी का अच्छा काम किया है। नोटबंदी से न केवल देश से भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा वहीं कालधन भी समाप्त करने के लिये नोटबंदी का फैसला जरूरी था।

कैलाश बोले-सेना प्रमुख की नियुक्ति पर न हो सवाल

भोपाल :  बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सेना प्रमुख की नियुक्ति पर कांग्रेस द्वारा खड़े किये सवाल पर आपत्ति ली है।

डाॅक्टरों की हड़ताल से मरीजों की फजीहत

भोपाल : हमीदिया अस्पताल में जूनियर डाॅक्टर हड़ताल पर चले गये है और इस कारण यहां भर्ती मरीजों की तो फजीहत हो ही रही है वहीं जिनके आॅपरेशन होना है, उनके सामने भी मुसीबत खड़ी हो गई है।

सौरभ की मौत से नागौद में बवाल

सतना : नागौद में सौरभ तिवारी नामक एक बदमाश की मौत होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। पुलिस जहां मामले को दुर्घटना करार दे रही है वहीं मृतक सौरभ के परिजनों ने न केवल पुलिस को भला बुरा कहा वहीं मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है।

सम्राट छीेंके तो कह दिया-आज नहीं होगा भोज

टोक्यो :  जापान के सम्राट को छींक क्या आ गई, वार्षिक भोज ही रद्द कर दिया गया। हालांकि यह बात अलग है कि सम्राट उम्रदराज हो गये है और वे सर्दी जुकाम ही नहीं बल्कि बुखार से भी पीड़ित है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -