न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. India vs Nz : यह दिवाली, जीत वाली

हाल ही में हुए भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा था. जहा पर भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलेंड की टीम को 79 रन पर आल आउट कर दिया. 

2. इस बार चीन सीमा पर जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल की दिवाली चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सरहद पर माणा में तैनात आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे.

3. जासूसी के साथ-साथ पाक उच्चायोग में लड़कियां भेजता था शोएब

नई दिल्ली : देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पकड़ा गया जासूस वीजा एजेंट शोएब न केवल आईएसआई के अधिकारियों के संपर्क में था, बल्कि पाकिस्तान वीजा के लिए आने वाली महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करवाता था.

4. पहले गला घोंटा और फिर खुद चढ़ गया फंदे पर

भोपाल :  यहां एक युवक ने पहले तो अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर घर आकर फांसी के फंदे पर चढ़ गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा।

5. पहाड़ों के भीतर बनाते थे अवैध हथियार

अलवर :  पहाड़ों के भीतर बैठकर हथियारों को बनाने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। ये तस्कर पुलिस से बचने के लिये पहाड़ों के भीतर अवैध रूप से हथियारों को बनाने का कारखाना संचालित करते थे। 

6. मासांहार की खबर से उलझी एयर इंडिया

नई दिल्ली :  सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया मासांहार की खबर के बाद उलझ गई है। एयर इंडिया ने अपनी शुभ यात्रा पत्रिका में यह खबर प्रकाशित की थी कि ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में मासांहार व्यंजन बनाये जाते है, लेकिन इसके बाद एयर इंडिया विवादों के घेरे में आ गई। 

7. मेट्रो के संचालन में डेढ़ घंटे की कटौती

नई दिल्ली :  डीएमआरसी ने दीपावली रविवार के दिन मेट्रो के संचालन में डेढ़ घंटे की कटौती करने का ऐलान किया है। इसके चलते मेट्रो की सुविधा रात 10 बजे तक ही मिल सकेगी।

8. राजन ने किया टाटा को बाॅय-बाॅय

मुंबई :  टाटा संस के एच आर प्रमुख एनएस राजन ने कंपनी से बिदाई ले ली है। राजन की नियुक्ति सायरस मिस्त्री ने की थी। मिस्त्री को कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अध्यक्ष पद से हटा दिया था। 

9. रेप का दोषी भुगतेगा दस साल की सजा

ठाणे : नाबालिग से रेप करने के मामले का दोषी अब दस साल की सजा भुगतेगा। सजा का आदेश मुंबई के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने दिये है। न्यायालय ने सजा के साथ ही दोषी पर 5 हजार रूपये का जुर्माना भी ठोंका है। 

10. इंफाल में धमाके से टूटे दरवाजे

इंफाल : शनिवार की सुबह यहां धमाका होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार धमका इंफाल के मुख्य बाजार गांधी एवेन्यू में हुआ। हमले के बाद किसी के घायल या मारे जाने की सूचना तो नहीं मिली है, अलबत्ता कुछ घरों में शीशे से बने दरवाजे जरूर टूटकर बिखर गये है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -