न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. सपा-बसपा खेल रहे स्वार्थ की राजनीति : मोदी

महोबा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के महोबा में उपस्थितों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में तो नदियां हैं मगर फिर भी यहां पर पानी की मुश्किल है।

2. टाटा संस से मिस्त्री की बिदाई, रतन टाटा को कमान

नई दिल्ली : सोमवार को टाटा संस बोर्ड के अध्यक्ष पद से साइरस मिस्त्री को हटा दिया गया है और रतन टाटा को अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी गई। 

3. मुख्यमंत्री पर बरसाई गोलियां

इंफाल : राज्य के मुख्यमंत्री ओंकराम इबोबी उस वक्त बाल-बाल बच गये जब अज्ञात लोगों ने उन्हें देखते ही गोलियां चलाना शुरू कर दी थी, लेकिन उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

4. ट्रस्ट ने कहा: हाजी अली में जा सकेंगी महिलाएं

मुंबई : हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश का मामला सुलझ गया है। सोमवार को दरगाह ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में यह कह दिया है कि ट्रस्ट को महिलाओं के प्रवेश पर कोई आपत्ति नहीं है और वे दरगाह के अंदरूनी हिस्से में आसानी से प्रवेश कर सकेगी।

5. पार्टी कार्यालय के बाहर भिड़े अखिलेश-शिवपाल समर्थक

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी में अंर्तकलह को दूर करने के लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बैठक ली। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बैठक चल रही थी, इसी दौरान बाहर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के समर्थकों में नारेबाजी के दौरान विवाद हो गया और समर्थक लड़ने लगे।

6. यूपी में प्रियंका के सहारे कांग्रेस की नैया

नई दिल्ली :  यूपी में कांग्रेस, प्रियंका गांधी के सहारे अपनी नैया पार करने की तैयारी में जुट गई है। बताया गया है कि चुनाव को देखते हुये कांग्रेस ने प्रियंका को बडी जिम्मेदारी सौंपने का मन बना लिया है।

7. युवा कांग्रेसियों ने निकाली मुख्यमंत्री की अर्थी

बीकानेर : युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ सोमवार को न केवल जमकर नारेबाजी की वहीं अर्थी भी निकालकर पुतला दहन किया गया।

8. भोपाल में स्वयंसेवकों ने मिलाये कदमताल

भोपाल :  सोमवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाये। लाल परेड मैदान पर संघ स्वयंसेवकों ने नये गणवेश में पथसंचलन निकाला था।

9. इमरान ने नवाज की बेटी पर साधा निशाना

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घोर विरोधी और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने अब नवाज की बेटी को निशाने पर लिया है।

10. मानव श्रृंखला से चीनी सामग्री का विरोध

देवास : देश भर में चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का सिलसिला शुरू हो चुका है और इसी तारतम्य में अब मध्यप्रदेश के देवास में भी स्कूली बच्चे मानव श्रृंखला बनाकर चीनी सामग्री के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -