न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. India vs NZ: मोहाली में भारत की विराट जीत

मोहालीः मोहाली में आज विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैड को हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा। न्युजीलैंड ने भारत को 286 रन का टारगेट दिया था जिसे भारत ने महेन्द्र सिंह और विराट कोहली के 154 रनों के दम पर असानी से पार कर लिया।

2. अब रामगोपाल को दिखाया बाहर का रास्ता

लखनउ। समाजवादी पार्टी का घमासान उस वक्त और अधिक तेज हो गया, जब पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने रामगोपाल यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का ऐलान किया।

3. भारत ने हॉकी में पाक को पराजित किया, सैनिको को समर्पित जीत

नई दिल्ली : रविवार को मलेशिया के कुआलांलपुर में भारतीय हाॅकी टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुये जीत दर्ज कराई भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से हराकर जीत अपने नाम कर ली है, और भारतीय हॉकी टीम ने यह जीत सैनिको को समर्पित की है.

4. अभिनेत्री अश्विनी की मौत, फिल्म इंडस्ट्री शोक में

मराठी फिल्मो की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार ऐक्ट्रेस अश्विनी एकबोते का निधन हो गया है. 44 वर्षीय अभिनेत्री अश्विनी एकबोते जो की मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम थी.

5. केजरीवाल पहुंचेंगे पंजाब, तीन दिवसीय दौरे की होगी शुरूआत

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर होंगे। दरअसल आगामी वर्ष पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वे आम आदमी पार्टी का व्यापार और उद्योग घोषणापत्र जारी करेंगे।

6. पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेगा अमेरिका

नई दिल्ली : अमेरिका ने पाकिस्तान को यह चेतावनी दी है कि यदि उसने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया तो अमेरिका पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियो को खत्म कर देगा। 

7. सलामी के साथ विदा हुआ नौसेना का विराट

कोच्चि। रविवार को सलामी के साथ नौसेना का विराट विदा कर दिया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने विराट के साथ गुजारे समय को भी याद किया।

8. ठाकरे पर बरसे अफसर, कहा-राजनीति में न घसीटे सेना को

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के अधिकारियों ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर बरसते हुये कहा है कि सेना को राजनीति में घसीटने की जरूरत नहीं है।

9. Snapdeal का धोखा 6 हजार में भेजे फटे पुराने जूते

रांची : आॅनलाईन कंपनियों से शॉपिंग करने वाले लोगों के साथ धोखा होने के मामले कभी न कभी सामने आ ही जाते है, बावजूद इसके लोग विश्वास कर लेते है। 

10. बहरीन में राजनाथ करेंगे पाक की असलियत उजागर

नई दिल्ली : रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह बहरीन के लिये रवाना हो गये है। वे वहां तीन दिनों तक रहेंगे और इस दौरान उनके द्वारा पाकिस्तान की असलियत को भी उजागर किया जायेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -