न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. Ind vs NZ : न्यूजीलैंड से हारी भारतीय टीम, मुकाबला बराबरी पर

नई दिल्ली : गुरूवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने देश के क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उम्मीद थी कि टीम अपनी विजयी अभियान को कायम रखेगी लेकिन कीवी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज किला लड़ नहीं सके। टाॅस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।

2. रीता बहुगुणा जोशी ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल

नई दिल्ली ​: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का दलों की सदस्यता बदलने का क्रम जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

3. 32 लाख ATM कार्ड की सुरक्षा खतरे में पड़ी

नई दिल्ली : जो लोग एटीएम का उपयोग करते हैं उन्हें यह खबर न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि चिंता में भी डालने वाली है, क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर के तमाम बैंकों के करीब 32 लाख एटीएम/डेबिट कार्ड की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है.

4. बीएसएफ ने खदेड़ा पाकिस्तानी घुसपैठियों को

हीरानगर : सीमा सुरक्ष बल के जवानों ने हीरा नगर क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठियों को बुरी तरह से खदेड़ दिया। यदि बल के जवान चौकसी नहीं बरतते तो आतंकी भारत की सीमा में प्रवेश कर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे।

5. मलिक ने छोड़ा बीजेपी का साथ

चंडीगढ़ : पूर्व सांसद जितेन्द्र मलिक ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। गुरूवार को उन्होंने पार्टी प्रमुख को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा गन्नौर में विकास रैली का आयोजन किया जा रहा है और इसकी तैयारी में भी मलिक जुटे हुये थे, लेकिन गुरूवार के दिन उन...

6. कश्मीर मुद्दे पर अल्जीरिया ने दिया भारत का साथ

नई दिल्ली : कश्मीर मुद्दे पर अल्जीरिया ने भारत का साथ दिया है। अल्जीरिया ने यह साफ कहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर न तो पाकिस्तान और न ही अन्य कोई देश कब्जा कर सकता है।

7. सीएम चंद्रबाबू का पोता है अमीर

नई दिल्ली। आमतौर पर किसी नेता की संतानों या उनके पोतों की पहचान उनसे होती है लेकिन जब पोतों की पहचान अलग बन जाए तो फिर क्या कहने।

8. सीरिया में हवाई हमले से हो रहा विवाद

वाॅशिंगटन। अमेरिका और रूस के बीच सीरिया में हवाई हमले किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति है। दरअसल यह मसला अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हो रही चुनावी बहस में साफतौर पर उठा।

9. शिवराज की ग्लोबल पर कांग्रेस का अड़ंगा

भोपाल : प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा 22 अक्टूबर से इंदौर में आयोजित ग्लोबल समिट में कांग्रेस ने अड़ंगा डालना शुरू किया है। गुरूवार को कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा है कि एक ओर जहां सरकार करोड़ों के कर्ज में डुबी हुई है वहीं दूसरी ओर ग्लोबल समिट के नाम पर खर्च कर जनता पर बोझ डाल

10. साइबर सेल भवन में लगी आग से हड़कंप

भोपाल : यहां स्थित साइबर सेल के भवन में गुरूवार को आग लगने के कारण हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आग पर काबू पा लिया था, बावजूद इसके भवन में मौजूद कर्मचारियों व अधिकारी घबरा गये थे और वे बमुश्किल बाहर आ सके। भोपाल में साइबर सेल का भवन भदभदा रोड़ पर स्थित है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -