2015 में भारत के 10 गौरान्वित लम्हें
2015 में भारत के 10 गौरान्वित लम्हें
Share:

1. राजपथ पर लहराया नारी शक्ति का झण्डा

इस साल का गणतन्त्र कुछ अलग और खास रहा। जहां एक तरफ पहली बार  गणतंत्र दिवस परेड में तीनों सेनाओं के महिला सैन्य दस्ते को परेड में शामिल किया गया वहीं दूसरी ओर अमेरिका के बराक ओबामा इस पल के साक्षी बने। आप को बता दे कि 25 साल की कैप्टन दिव्या ने इस परेड को लीड किया। 

2. सानिया बनी  वर्ल्ड नं. 1 डबल्स प्लेयर

सानिया मिर्जा टेनिस की दुनिया मे जाना माना नाम हैं। सानिया ने इस साल अपने इसी नाम मे और कई खिताब जोड़ लिए हैं। सानिया ने अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर इस साल कुल 10 टाइटल जीते। सानिया ने पहली बार अपने करियर में विंबलडन का खिताब हासिल किया। वो पहली इंडियन हैं जो टेनिस रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंची।

3. पहली बार आर्मी ने दूसरे की सीमा पर उग्रवादियों को धूल चटाई

3 जून को मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला कर 28 जवानो को मार गिराया था। जवाबी कारवाई मे आर्मी ने पांच दिन म्यांमार ऑपरेशन की तैयारी की। इसके बाद आर्मी कमांडोज ने म्यांमार सीमा में घुसकर उग्रवादियों के दो कैंप तबाह किए, इस दौरान करीब 100 उग्रवादी मारे गए।

4. सुंदर पिचाई बन गए गूगल के सीईओ 

सुंदर पिचाई ने वह कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया था। वो विदेश मे सब से बड़ी कमोनी के सीईओ बन गए। चेन्नई में जन्मे पिचाई गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एंड्रॉइड, क्रोम और ऐप्स डिविजन) रह चुके हैं। इस से  'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' कैम्पेन को आगे बढ़ाने मे हमे काफी मदद मिलेगी।

5. 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया

यूएन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित कर दिया। दुनिया भर के  172 देशों ने यूएन में समर्थन किया था। योग दिवस के मौके पर राजपथ पर 36 हजार लोगों ने एक साथ योग किया। इसमें 84 देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

6. साइना बनी वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन प्लेयर, वर्तमान मे है 2nd रैंकिंग

 साइन नेहवाल हमारे देश का नाम रोशन करते हुए इस साल वर्ल्ड नंबर 1 प्लेयर बनीं। हालांकि, जल्द ही उनकी परफॉर्मेंस मे गिरावट के कारण वो दूसरे पायदान पर खिसक गईं। 

7. भारतीय मूल के हरजीत सज्जन कनाडा में डिफेंस मिनिस्टर बनाए गए 

एक और भारतीय मूल के सख्स लेफ्टिनेंट कर्नल हरजीत सज्जन ने हमारे देश का नाम रोशन किया हैं। उन्हें कनाडा की नई सरकार में डिफेंस मिनिस्टर बनाया गया। हरजीत कनाडा की सेना में रहते हुए अफगानिस्तान जैसे देशों में जंग लड़ चुके हैं।

8.  प्रेसिडेंट को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने का सौभाग्य मिला एक महिला को

दुनिया के इतिहास मे पहली बार हमारे देश की महिला ने अमेरिका के प्रेसिडेंट बराक ओबामा की अगुआई की। यह कारनामा करने वाली महिला है पूजा ठाकुर । पूजा  इंडियन एयरफोर्स की एक विंग कमांडर हैं। ओबामा पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे।

9. कान्स में 'मसान' ने जीते 2 अवॉर्ड्स, जोरदार तालियों से हुआ स्वागत

 68वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडियन फिल्म 'मसान' की तारीफ मे पूरे पाँच मिनट तक तालियाँ बजती रही। इस प्रतिकृया सेडायरेक्टर नीरज घायवन और फिल्म की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इमोशनल हो गए थे। फिल्म ने प्रॉमिसिंग फ्यूचर प्राइज और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म्स क्रिटिक्स अवॉर्ड को अपनी झोली मे डाला।

10. एयरफोर्स की लेडी पायलट को मिला फाइटर प्लेन उड़ाने का सौभाग्य 

8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे के मौके पर एयरचीफ अरुप राहा ने लेडी पायलटों को फाइटर प्लेन उड़ाने के लिए हरी झंडी दे दी। अब तक महिला पायलटों को इंडियन एयरफोर्स में फाइटर प्लेन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। इंडियन एयरफोर्स में कुल 1500 महिलाएं हैं। इनमें से 94 पायलट और 14 नेविगेटर हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -