एक नज़र आज की 10 बड़ी ख़बरों पर
एक नज़र आज की 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

GST पर PM मोदी ने किया संबोधित, कहा भारत में अर्थजगत की नई शुरुआत

नई दिल्ली: हाल में भारत सरकार द्वारा मध्यरात्रि से लागु किये गुड्स एंड सर्विस टैक्स के बाद आज दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा है कि यह भारत में अर्थजगत की नई शुरुआत है.

GST के संबोधन में PM मोदी ने दिया सभी दलों को श्रेय, कहा नए भारत की संकल्पना होगी मजबूत

नई दिल्ली। एक देश एक टैक्स की नीति को शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात्रि में 12 बजे लागू कर दिया गया। हालांकि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने जीएसटी लागू करने का विरोध किया।

अनंतनाग में सेना ने मार गिराए दो आतंकी

अनंतनाग। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। यहां आतंकियों ने घुसपैठ की थी और आतंकी यहां के एक घर में छुपे हुए थे।

पटना में विमान के इंजन में आग लगने से हड़कंप, 174 यात्री सुरक्षित​

पटना : पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा टल गया. दिल्‍ली जाने वाली इंडिगो के विमान के इंजन में टेक-ऑफ के समय अचानक आग लग गई.

GST की घंटी बजते ही काले कारोबारियों की आफत बढ़ी​

नई दिल्ली : 1 जुलाई शनिवार का दिन देश की आजादी के बाद दूसरी आर्थिक आजादी के रूप में दर्ज हो गया.

आजम खान की बढ़ी मुश्किल, बयान पर दर्ज हुआ प्रकरण​

लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान अपने बयान को लेकर मुश्किल में आ गए हैं। दरअसल रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने सिविल लाईंस थाने में पूर्व मंत्री आजम खान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवाया है।

चीन ने नक्शा जारी कर किया अपना दावा

सिक्किम। चीन और भारत के बीच सीमा विवाद गहरा गया है। दरअसल चीन ने अब इस विवादित मामले में एक नया नक्शा जारी कर विवाद को बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान ने लगाया हाफिज सईद के संगठन पर बैन, पाकिस्तान पर है कार्रवाई का दबाव

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा के नए संगठन तहरीक ए आज़ादी पर प्रतिबंध लगा दिया।

पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करने वाले हांगकांग के लोगों को शी जिनपिंग ने दी चेतावनी

बीजिंग। हांगकांग के लिए पूर्ण स्वतंत्रता की मांग कर रहे लोगों को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हांगकांग के लोगों को केंद्र सरकार की ओर से चेतावनी दी है।

आज से पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार जरुरी हुआ

नई दिल्ली : इसमें कोई शक नहीं कि आधार कार्ड हर व्यक्ति की जिंदगी का आधार बनता जा रहा है.आज एक जुलाई, 2017 से कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए ‘आधार’ देने कोअनिवार्य कर दिया गया है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -