प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलों पर तोमर ने विराम लगाया
प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलों पर तोमर ने विराम लगाया
Share:

भोपाल : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भोपाल दौरे से ऐसा लगने लगा था कि अब उनकी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो ही जाएगी. इसीलिए इसे लेकर राज्य की राजनीति में हलचल मच गई थी, लेकिन खुद तोमर ने ऐसी किसी अटकलों पर खुद ही विराम लगा दिया.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उनके दौरे का प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से कोई लेना देना नहीं है.जो बात विचार में नहीं, उस बारे में चर्चा की जरूरत ही नहीं है .तोमर ने वर्तमान अध्यक्ष नंदकुमार चौहान को हटाए जाने की अटकलों को भी सिरे से खारिज करते हुए खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अटकलों को अफवाह बताया. दरअसल नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से सीएम शिवराज सिंह की मुलाकातों में तोमर की मौजूदगी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था.लेकिन अब तोमर के खुलासे के बाद राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदलने जाने की अटकलों पर विराम लग जाएगा.

आपको बता दें कि संभावना जताई जा रही थी कि चुनावों को देखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे.भाजपा हाईकमान के करीबी माने जाने वाले राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी भोपाल के 3 दिनी दौरे के बाद यहां की स्थिति का आकलन कर लौटे इससे तोमर के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने की संभावनाएं प्रबल हो गई थी.लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है.

यह भी देखें

शिवराज ने की गडकरी से मुलाकात

तोमर बनेंगे तीसरी बार म.प्र. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -