Tokyo Olympics: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता मेडल, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई
Tokyo Olympics: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता मेडल, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई
Share:

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मेडल जीतने के अपने 41 साल के इंतजार को आखिरकार खत्म कर ही दिया। जी दरअसल मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच जीत लिया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। अब बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया है और बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलिंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेग। '' वहीँ उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में वह लिखते हैं, ”ऐतिहासिक। एक ऐसा दिन जो हर भारतीयों की याद में हमेशा जिंदा होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।” वहीँ इन दोनों के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये बड़ा पल है। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है। इस तरह एक के बाद एक बड़े-बड़े नेता भारतीय मेंस हॉकी टीम को बधाई दे रहे हैं। 

देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं शशि कपूर के पोते, सामने आया फिल्म का नाम

अजय देवगन से मिलने से पहले काजोल ने की थी उनकी बुराई, फिर इस तरह हुई मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -