ओलंपिक खेलो के लिए टोक्यो रवाना हुआ भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था, अनुराग ठाकुर भी पहुंचे एयरपोर्ट
ओलंपिक खेलो के लिए टोक्यो रवाना हुआ भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था, अनुराग ठाकुर भी पहुंचे एयरपोर्ट
Share:

जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बीच 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। ओलंपिक खेलो में भाग लेने के लिए इंडियन प्लेयर्स तथा सहयोगी स्टाफ का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले आठ खेलों के इंडियन प्लेयर्स को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदाई दी। अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाइयाँ भी दी। 

वही खिलाड़ियों के पहले जत्थे को विदाई देने के लिए ठाकुर के साथ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, SAI के महानिदेशक संदीप प्रधान एवं भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा एवं महासचिव राजीव मेहता के साथ अन्य अफसर सम्मिलित थे। दिल्ली से रवाना हुए भारतीय दल में कुल 88 सदस्य हैं, जिसमें 54 प्लेयर्स के अतिरिक्त सहयोगी सदस्य और आईओए के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हैं।

शनिवार को रवाना हुए दल में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी तथा भारोत्तोलन से संबंधित खिलाड़ी एवं सहयोगी सदस्य सम्मिलित हैं। इस दल में पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के प्लेयर्स की संख्या सबसे अधिक हैं। हॉकी टीमों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें हवाई अड्डे के कर्मचारी दोनों ओर खड़े होकर ताली बजा रहे थे। शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू 23 जुलाई से आरम्भ होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए शुक्रवार को ही अमेरिका में अपने अभ्यास केंद्र से टोक्यो पहुंच गयी थी। ओलंपिक में इंडिया की इकलौती भारोत्तोलक चानू, राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा एवं सहायक कोच संदीप कुमार के साथ टोक्यो पहुंची। 

कोलंबो में क्रिकेट का राजा कौन?, जानिए...

Eng vs Pak: 5वें नंबर पर उतरे बल्लेबाज़ ने 42 गेंदों में कूटा शतक, ठोंके 9 छक्के-6 चौके, देखें Video

Ind Vs SL: अब तक 159 बार आमने-सामने आ चुके हैं भारत-श्रीलंका, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -