अब हैंडसम पुरूषों को महिलाओं के आंसू पोंछने की नौकरी
अब हैंडसम पुरूषों को महिलाओं के आंसू पोंछने की नौकरी
Share:

तोक्यो। आज के दौर में कौन स्मार्ट नही दिखना चाहता है लेकिन कभी सोचा है की स्मार्टनेस भी नौकरी की वजह बन सकती है। जी हाँ जापान की एक कंपनी ने पुरूषों के लिए अजीबो-गरीब नौकरी खोज निकाली है। जिन महिलाओं की पलकें काम के दौरान भीगती हैं और वे सोचती हैं कि कोई हेंडसम पुरूष उनके करीब रूमाल लेकर खड़े हो और उनके आंसू पूछे तो अब उन्हें कंपनी यह सर्विस भी प्रोवाइड करवाने जा रही है।

बता दे की जापानी कंपनी रॉकेट इंक ने ऎसा तरीका खोज निकाला है। कंपनी ने ऎसे युवकों की नियुक्ति की है, जो महिला कर्मचारियों के आंसू पोंछने को तैनात रहेंगे। इस सर्विस के फाउंडर हीरोकी तेराई मानते हैं कि जापानी महिलाएं आजकल थकी हुई हैं। ऎसे में जब पुरूष उनके आंसू पोंछने को मौजूद रहेंगे तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।

उन्होंने बताया की हमने यह सेवा अपनी महिला कर्मचारियों के लिए चालू की है, जिसमें स्मार्ट, हैंडसम पुरूष रूमाल लेकर महिलाओं की सेवा में मौजूद रहेंगे। दरअसल, बोर्ड डायरेक्टर ने यह फैसला इस कारण भी लिया कि महिलाएं रोने के लिए बाथरूम का रूख कर रही थीं, जिससे काम प्रभावित हो रहा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -