VIDEO:1 दशक बाद ओलिंपिक में गूंजा राष्ट्रगान, सबसे ऊपर लहराया तिरंगा
VIDEO:1 दशक बाद ओलिंपिक में गूंजा राष्ट्रगान, सबसे ऊपर लहराया तिरंगा
Share:

नई दिल्ली: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत लिया और इतिहास रच दिया। नीरज ने भारत का सिर गर्व से ऊँचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके कारण ही एक दशक बाद फिर से ओलिंपिक में तिरंगा सबसे ऊपर लहराया और जैसे ही राष्ट्रगान बजा वैसे ही सारे भारतवासियों का दिल भर आया। यह सम्मान का पल बहुत बेहतरीन रहा। जो प्रतिष्ठा इतने बड़े मंच पर नीरज ने देश को दिलाई उसके लिए पूरा भारत इस एथलीट का आभारी रहेगा।

बीते शनिवार 7 अगस्त की शाम ऐतिहासिक रही। 7 अगस्त की शाम को नीरज चोपड़ा ने सदा के लिए यादगार बना दिया और अपना नाम उन्होंने इतिहास के पन्नें में लिखवा दिया। नीरज ने 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर टोक्यो ओलिंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। वह व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने ओलिंपिक में भारत की शान को बढ़ा दिया और गर्व का पल जीने का मौका दिया। अब एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उस पल को दिखाया गया है जब ओलिंपिक में तिरंगा सबसे ऊपर लहराया गया और राष्ट्रगान बजा। इस दौरान पोडियम में पहले स्थान पर नीरज चोपड़ा खड़े थे और तिरंगे को सबसे ऊपर लहराते हुए देश गर्व से भरे जा रहे थे।

ऐसा कहा जा सकता है कि बरसो की मेहनत रंग लाई और जब राष्ट्रगान स्टेडियम में गूंजा को जैसे नीरज की आंखें भर आई। इस दौरान भावुक होकर एथलीट तिरंगे की तरफ देख रहा था। आप सभी को बता दें कि इससे पहले बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया था। यह मौका 12 साल पहले मिला था। उस समय भी ऐसे ही भारतीय पोडियम पर सबसे ऊपर खड़ा था और तिरंगा सबसे ऊँचा लहरा रहा था। उस समय भी राष्ट्रगान बजते ही अभिनव सम्मान और गर्व से भर आए थे।

नीरज चोपड़ा ने ही नहीं बल्कि उनके पुरे खानदान ने देश के लिए निभाया अहम किरदार, वीर मराठों के वंशज हैं नीरज

पारंपरिक भारतीय खेलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का समय आ गया है: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

ICMR की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, इन 2 वैक्सीन की मिक्स डोज है ज्यादा कारगर

संशोधित बिजली बिल पर ममता की आपत्ति से भड़के शुभेंदु, कहा- 'घड़ियाली आंसू बहा रही हैं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -