40,000 डॉलर की कीमत से राजकुमारी के लिए बना टॉयलेट, वो एक फोटो क्लिक कर चलती बनी
40,000 डॉलर की कीमत से राजकुमारी के लिए बना टॉयलेट, वो एक फोटो क्लिक कर चलती बनी
Share:

नोम पेन्ह : थाइलैंड की राजकुमारी के कंबोडिया आगमन पर उनके लिए 40,000 अमेरिकी डॉलर खर्च करके एक टॉयलेट बनवाया गया औऱ राजकुमारी ने सिर्फ उसकी एक तस्वीर ली और चलती बनी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह वाकया एक ऐसे गरीब देश में हुई है, जहां बहुसंख्यक आबादी खुले में शौच जाने के लिए विवश है।

राजकुमारी महा चकरी सिरिंधोरन के उत्तरपूर्वी कंबोडिया में यईक लोम की यात्रा के लिए शौचालय का निर्माण किया गया था। दूसरी ओर समुदाय के नेता वेन चुर्क ने कहा कि राजकुमारी केवल दो घंटे के लिए कंबोडिया आई थी, इसलिए उन्होने इसका प्रयोग नहीं किया।

उन्होंने बताया कि बाद में शौचालय को हटा दिया गया और उससे लगे स्नानागार को अब पेड़ चक्राकार झील की यात्रा के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा चौकी में तब्दील कर दिया गया है। चुर्क ने बताया कि इस टॉयलेट के निर्माण में दो सप्ताह से अधिक का समय लगा।

उन्होने यह भी कहा कि आज से पहले मैंने ऐसा स्नानागार कभी नहीं देखा। प्रांत के गवर्नर ने कहा कि यह काफी अच्छा और आधुनिक है, इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्यों कि यह राजघराने के लिए है। उन्होने यह भी कहा कि इसके निर्माण के खर्च का वहन थाइलैंड ने ही किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -