देश में मौसम ने बढ़ाई चिंता, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
देश में मौसम ने बढ़ाई चिंता, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
Share:

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश के चेतावनी जारी कर दी है। जी दरअसल मौसम विभाग का कहना है केरल, तटीय आंध्र प्रदेश , रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है। इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बीते शुक्रवार को कहा था कि 26 – 29 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 28 और 29 नवंबर, 2021 को दक्षिण आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है। वहीँ विभाग ने यह भी कहा था कि, 'एक चक्रवाती परिसंचरण कोमोरिन क्षेत्र और उससे सटे श्रीलंका के तटों पर बना हुआ है और निचले स्तरों पर तमिलनाडु तट और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में तेज उत्तर-पूर्वी हवाएँ चल रही हैं। वहीं इसके प्रभाव के तहत अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में हल्की से मध्यम, भारी या बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।'

इसी के साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में काफी व्यापक वर्षा होने के आसार हैं। ऐसा कहा जा रहा है 26 से 29 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने आशंका है। वहीं आज यानी शनिवार को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी के साथ 28 और 29 नवंबर, 2021 को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। आने वाले 29 नवंबर तक केरल में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग को माने तो आज यानी शनिवार को कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक) के आसार हैं।

IMD ने बीते दिनों यह कहा था कि, 29 नवंबर, 2021 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आपको बता दें कि कश्मीर में ठंड (Cold Wave In Kashmir) से दो दिन की राहत के बाद अधिकतर स्थानों पर एक बार फिर रात में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 'केवल दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान जमाव बिंदु से अधिक रिहा।' इसी के साथ उन्होंने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात तापमान शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वहां मंगलवार की रात तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस था।

वैष्णों देवी से आ रही ट्रेन में अचानक लगी खतरनाक आग, और फिर...

केरल में बारिश ने तोड़ा 60 साल का रिकॉर्ड, 2018 की बाढ़ से भी बुरे हालात

आईएमडी ने चेन्नई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -