बेहद खास है आज का इतिहास
बेहद खास है आज का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 27 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

27 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1668: इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था.
1721: स्पेन और फ्रांस ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.
1794: अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को मंजूरी दी.
1841: पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया.
1855: अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया.
1871: पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया.
1884: बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी.
1899: इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया.
1901: अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया.
1933: जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया.
1944: यूरोपीय देश लिथुआनिया में लगभग 2 हजार यहूदियों का क़त्ल कर दिया गया.
1956: अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया.
1961: आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई.

27 मार्च को जन्मे व्यक्ति:-
1845: जर्मनी के एक भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का जन्म हुआ.
1922: फ्रांसीसी लेखक स्टेफन वल का जन्म हुआ.
1923: एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म हुआ.
1936: भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म हुआ.
1954: फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर हेमन्त जोशी का जन्म हुआ.

27 मार्च को हुए निधन:-
1915: ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता पंडित कांशीराम का निधन.
1968: भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गागरीन का निधन.
2000: भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन.
2010: अमेरिकी गायक जॉनी मेस्त्रो का निधन.

गौतस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल जेल में, बीरभूम में खुद CM ममता संभालेंगी कमान

'सौराष्ट्र-तमिल संगमम' पर PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

राजस्थान: सड़क हादसे में आर्मी के जवान की मौत, पत्नी और सास ने भी तोड़ा दम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -