यश जी के जन्मदिन पर बेफ्रिके का ऐलान
यश जी के जन्मदिन पर बेफ्रिके का ऐलान
Share:

बॉलीवुड फिल्ममेकर यश चोपड़ा का आज 83वां जन्मदिवस है हिन्दी फिल्‍मों के क्षेत्र की मशहूर हस्‍ितयों में गिने जाने वाले फिल्‍म मेकर यश चोपड़ा,आज इस दुनिया में न होकर भी अपने होने का अहसास कराते हैं। 27 सितम्बर 1932 को जन्‍में निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा को बॉलीवुड में 'किंग ऑफ रोमांस'भी कहा जाता रहा है। इंजीनियर बनने की ख्वाहिश लेकर मुंबई आए यश चोपड़ा यहां पर आकर फिल्‍मों की दुनिया में घूम गए। यहां पर इन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खन जैसे कई अभिनेताओं को लेकर फिल्‍में बनाई।

यश चोपड़ा की 83वीं जयंती पर उनके बेटे आदित्य चोपड़ा सात साल बाद फिल्म डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं और इसका ऐलान करने के लिए उन्होंने आज का दिन चुना है। चोपड़ा ने इस भावुक कर देने वाले ट्वीट के साथ इसकी जानकारी दी उन्होंने ट्वीट किया, इट्स ऑफिशल, बेफ्रिके । इसके साथ ही उन्होने ये फोटो भी पोस्ट की जिसमें यश चोपड़ा भी उनके साथ बैठे हुये हैं और फिल्म बेफ्रिके के बारे हुई बातचीत को शेयर किया है।

बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरूआत करने वाले यश चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक बड़ा नाम कमाया। यश चोपड़ा 21 अक्टूबर 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। इनकी सुपरहिट फिल्‍मों में "चांदनी", "डर", "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे", "दिल तो पागल है","वीर - जारा","त्रिशूल", "काला पत्थर", आदि हैं।यश चोपड़ा को फिल्म फेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया और भारत सरकार ने साल 2005 में इन्‍हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया इसके अलावा यश चोपड़ा 25 अक्टूबर 2010 में स्विट्‍जरलैंड में एंबेसेडर ऑफ इंटरलेकन अवॉर्ड से भी सम्‍मानित हुए थे।

   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -