आज इन राशिवालों की खुलेगी किस्मत..पूरे होंगे कई रुके हुए काम
आज इन राशिवालों की खुलेगी किस्मत..पूरे होंगे कई रुके हुए काम
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है, जो अपने दिन की शुरुआत  एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ करना न चाहता हो, तो चलिए जानते है आज यानी 22 नवंबर 2022 का राशिफल।।।

मेष राशि- आपके लिए आज दिन खुशियां लेकर आएगा। आज बिजनेस में आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन पर अमल करके आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। 

वृषभ राशि- आपके लिए आज दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपका कोई काम अटक सकता है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र द्वारा आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

मिथुन राशि- आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपको  किसी सरकारी योजना का भी पूरा लाभ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में अपने दिए गए सुझावों से अधिकारियों का दिल जीतेंगे और आपको कोई नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। 

कर्क राशि- आज आपका दिन अध्ययन व आध्यात्मिक के प्रति अग्रसर होगा। आज आपको कहीं यात्रा पर जाने से पहले अपने सामानों की सुरक्षा करनी होगी।

सिंह राशि- आज का दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए रहेगा।  आपको अपने आलस्य के चक्कर में अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। 

कन्या राशि- आज का दिन साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोग आज अपने साथी से बातचीत करके कोई नया काम कर सकते हैं। 

तुला राशि- आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को आज कोई नौकरी मिल सकती है, लेकिन  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद के ना मिलने से निराशा होगी। 

वृश्चिक राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।आपको किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप कोई वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो माता-पिता से बातचीत अवश्य करके जाएं। 

धनु राशि- आज दिन किसी नई उपलब्धि की प्राप्ति के लिए रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से अपने काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिन्हे वह मान भी अवश्य जाएंगे।

मकर राशि- आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको घर परिवार में एक के बाद एक  खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कुंभ राशि- आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपनी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों को आज आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। 

मीन राशि- आपके लिए दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। 

आज इन राशिवलों की हो सकती है ऑफिस में अनबन, इनके लिए आ सकता है शादी का रिश्ता

आज इन राशिवालों को आ सकता है कोई बड़ा ऑफर, जानिए क्या है आपका राशिफल

इन राशिवालों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, जानिए कब मिलेगी मुक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -