आज है रक्षाबंधन, जानिए आज का पंचांग
आज है रक्षाबंधन, जानिए आज का पंचांग
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 22 अगस्त का पंचांग।

22 अगस्त का पंचांग-

 श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 07, मुहर्रम 13, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अगस्त 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल सायंकाल 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पूर्णिमा तिथि सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र सायं 07 बजकर 39 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

शोभन योग पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : रक्षाबंधन, भद्रा प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक, पंचक प्रातः 7 बजकर 54 मिनट से

सूर्योदय का समय 22 अगस्त 2021 : सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 22 अगस्त 2021 : शाम 6 बजकर 53 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 22 अगस्त 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 अगस्त 2021 : राहुकाल दोपहर में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक। भद्रा सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। पंचक सुबह 7 बजकर 57 मिनट से अगले दिन 5 बजकर 54 मिनट तक।

सीएम बोम्मई ने कहा- "अत्यधिक सावधानी" के साथ कर्नाटक सरकार स्कूलों को फिर से खोलने के लिए है तैयार...

राखी के दिन भूल से भी ना करें यह 10 काम वरना...

उत्तर प्रदेश में 594 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा: सीएम योगी आदित्यनाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -